{"_id":"e539f4af66b2fa19f86fd5c4faa369de","slug":"house-fall-in-basti-four-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा
Mon, 29 Jun 2015 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 29 Jun 2015 01:02 PM IST
विज्ञापन
बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बारिश के बीच रेलवे स्टेशन तिराहे के करीब स्थित दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे की चपेट में आए परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे 12 वर्षीय बालक (इनसेट में) को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी मिल गई। (अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती)
बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा
2 of 8
करीब सौ साल पुराने इस मकान का ताल्लुक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव संपत
उपाध्याय से है। हादसे की चपेट में आकर जान देने वालों में स्वतंत्रता
संग्राम सेनानी की पुत्र वधू शुभलता (60), शुभलता का बेटा दीपू उपाध्याय और
दीपू की बेटियां हर्षिता (15) और अंशिका (10) शामिल हैं।
बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा
3 of 8
रेलवे स्टेशन पर मकान ढहने और उसमें दबकर चार लोगों के मरने की सूचना से शहर के लोग स्तब्ध रह गए। जैसे-जैसे लोगों को घटना की जानकारी होती गई, वे घटना स्थल की ओर दौड़े चले आए। स्थानीय लोग पहले से ही मकान के ढहे हुए मकान के आसपास मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा
4 of 8
खाना खाने के बाद सभी लोग रोज की तरह सोने चले गए। देर रात मकान का ऊपरी तल ध्वस्त हो गया, जिससे भूतल भी ढह गया। रेलवे स्टेशन तिराहे के नजदीक का वाकया होने से रात में ही तमाम लोग मदद के लिए सक्रिय हो गए।
विज्ञापन
बारिश से गिरा घर, 4 मरे, 12 साल का बच्चा बचा
5 of 8
मौत ने किसी को बोलने तक का अवसर नहीं दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव, सीओ सिटी तनवीर अहमद खान ने घटना स्थल का मुआयना किया। सीओ (सिटी) तनवीर अहमद खान ने कहा कि वह एसपी से आग्रह करेंगे कि पुरानी और जर्जर बिल्डिंग में यदि कोई रहता है तो उन्हें वहां से कम से कम बरसात के समय तक तो हटा दिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।