फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक तस्वीरें, तंत्र-मंत्र के चक्कर में काटे बच्चे के हाथ-पैर

Fri, 04 Sep 2015 09:43 AM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 09:43 AM IST
विज्ञापन

दर्दनाक तस्वीरें, तंत्र-मंत्र के चक्कर में काटे बच्चे के हाथ-पैर

hand and foot of child cut down

रोहटा थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में तांत्रिक क्रियाओं के लिए ढाई साल के बच्चे की बलि दे दी। बच्चे के हाथ और पैर कटा शव बृहस्पतिवार को ईख के खेत में मिला। शक के आधार पर तांत्रिक क्रियाएं करने वाली एक महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जटपुरा निवासी सुमित यूपी पुलिस में सिपाही है। वह वर्तमान में शामली कोतवाली में तैनात है। (अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ/रोहटा)

दर्दनाक तस्वीरें, तंत्र-मंत्र के चक्कर में काटे बच्चे के हाथ-पैर

hand and foot of child cut down

मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रहा उसका ढाई वर्षीय पुत्र हर्ष अचानक लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रोहटा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे एक ग्रामीण ने तालाब के पास वाले ईख के खेत में बच्चे का शव देखा। उसने हर्ष के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कपड़ों से बच्चे के शव की पहचान की। सूचना मिलने पर रोहटा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

दर्दनाक तस्वीरें, तंत्र-मंत्र के चक्कर में काटे बच्चे के हाथ-पैर

hand and foot of child cut down

हर्ष की हत्या बेहद ही निर्मम तरीके से की गई। उसके दोनों हाथ कटे मिले। दोनों पैरों पर भी कटने के निशान थे। गले पर भी निशान था। माना जा रहा है कि हाथ और पैर काटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। तांत्रिक क्रियाओं के लिए उसके बाल भी काटे गए हैं। पुलिस भी मान रही है कि तांत्रिक क्रिया के लिए हर्ष की बलि दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्दनाक तस्वीरें, तंत्र-मंत्र के चक्कर में काटे बच्चे के हाथ-पैर

hand and foot of child cut down

पीड़ित परिवार ने गांव के एक परिवार पर तांत्रिक क्रियाएं करने का शक जताया है। उन्होंने बताया कि जिस दिन से हर्ष लापता है था, उसी दिन से उस परिवार के सभी पुरुष भी गायब हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक परिवार के घर पर दबिश दी। वहां से महिला को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

दर्दनाक तस्वीरें, तंत्र-मंत्र के चक्कर में काटे बच्चे के हाथ-पैर

hand and foot of child cut down

इकलौते बेटे की हत्या ने पूरे परिवार को दहला दिया है। मां रूबी बदहवास सी हो गई। घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रूबी रोते-रोते कई बार बेहोश हो रही थी। सिपाही सुमित और उसके पिता चांदवीर का भी बुरा हाल था। परिजनों के साथ-साथ मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed