फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी अमेरिका से लाएंगे भारत के लिए ये दो बेहतरीन हेलीकॉप्टर

Wed, 23 Sep 2015 12:49 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन

मोदी अमेरिका से लाएंगे भारत के लिए ये दो बेहतरीन हेलीकॉप्टर

Government approved US helicopters approval to purchase.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से एक दिन पहले सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने अमेरिकी कंपनी बोइंग के साथ 2.5 बिलियन डॉलर यानि करीब 165 अरब रुपये के रक्षा सौदे को मंजूरी दे दी।

मोदी अमेरिका से लाएंगे भारत के लिए ये दो बेहतरीन हेलीकॉप्टर

Government approved US helicopters approval to purchase.

यह रकम वायु सेना के लिए 22 अपाचे और 15 चिनूक हेलीकॉप्टर की खरीद पर खर्च की जाएगी। मोदी सरकार के 16 महीने के कार्यकाल में यह सबसे बड़ा रक्षा सौदा है। रूस निर्मित पुराने हेलीकॉप्टरों की परेशानियों से जूझ रही वायु सेना के लिए यह राहत भरा फैसला है। अपाचे हेलीकॉप्टर आक्रमण के लिए और चिनूक भारी सामान उठाने के लिए होगा।

मोदी अमेरिका से लाएंगे भारत के लिए ये दो बेहतरीन हेलीकॉप्टर

Government approved US helicopters approval to purchase.

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस सौदे में मौजूदा दाम पर ही भविष्य में 11 और अपाचे तथा चार अतिरिक्त चिनूक हेलीकॉप्टर की खरीद का भी प्रावधान है। इन हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए 2012 से ही भारत और अमेरिका के बीच बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी अमेरिका से लाएंगे भारत के लिए ये दो बेहतरीन हेलीकॉप्टर

Government approved US helicopters approval to purchase.

अपाचे वायुसेना के एमआई-35 की जगह तैनात किया जाएगा। इसमें घातक हेलफायर मिसाइल लगाने का प्रावधान है, जबकि चिनूक को चीन के खतरों के मद्देनजर नवगठित माउंटेन कोर में शामिल किया जाएगा। यूपीए कार्यकाल में ही थल सेना के लिए 39 अपाचे की खरीद को मंजूरी मिल गई थी। यह सौदा 2013 से अटका हुआ था। बोइंग कंपनी ने भारत सरकार के अनुरोध पर 10 बार हेलीकॉप्टरों के दाम में फेरबदल किया है।

विज्ञापन

मोदी अमेरिका से लाएंगे भारत के लिए ये दो बेहतरीन हेलीकॉप्टर

Government approved US helicopters approval to purchase.

सूत्रों के मुताबिक बोइंग ने मुद्रास्फीति के बावजूद अपना दाम 2013 के ही आधार पर रखा है। हालांकि आखिर में कंपनी ने हाथ खड़े करते हुए कहा कि वह सितंबर से आगे अपने पुराने दाम पर कायम नहीं रह पाएगी। इस सौदे को हरी झंडी के बाद पांच साल के भीतर ये हेलीकॉप्टर वायुसेना में शामिल होना शुरू हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed