चैटिंग से नहीं मानी तो पेंचकस से दी दर्दनाक मौत
मेरठ कॉलेज के प्रोफेसर की बेटी की हत्या बड़ी ही दरिंदगी से की गई। गला घोंटने के बाद उसके चेहरे को पेंचकस से बुरी तरह गोदा गया है। दूसरे समुदाय के एक युवक से दोस्ती से नाराज होकर छात्रा के ही दोस्त सावन जैन ने इस हत्या को खूंखार तरीके से अंजाम दिया।
चैटिंग से नहीं मानी तो पेंचकस से दी दर्दनाक मौत
आज तुमसे कुछ बात कहनी है, उसके बाद कभी नहीं बोलूंगा। दो मुस्लिम छात्रों
(चूंकि इन छात्रों की अभी तक इस प्रकरण में कोई संलिप्ता नहीं है, इसलिए
अमर उजाला इनका नाम नहीं दे रहा) से फोन पर चैटिंग और बातचीत के बारे में
भी कुछ नहीं कहूंगा। सावन ने दोस्ती की दुहाई देकर इन्हीं चिकनी चुपड़ी
बातों से दिवोल्का को बुला लिया और मौत के घाट उतार दिया।
चैटिंग से नहीं मानी तो पेंचकस से दी दर्दनाक मौत
छात्रा की दो अन्य छात्रों से भी फेसबुक पर चैटिंग होने लगी। इसका पता लगने पर ही एकतरफा प्यार में पागल सावन ने छात्रा को मारने की साजिश रच ली। उसने कई बार छात्रा को मना भी किया था कि उसके अलावा किसी से बात मत किया करो, छात्रा ने इसे अनसुना कर दिया था।
चैटिंग से नहीं मानी तो पेंचकस से दी दर्दनाक मौत
इसके बाद ही उसने ऐसी चालाकी से प्लानिंग बनाई कि छात्रा उसके खूंखार इरादे को भांप नहीं सकी। छह अक्तूबर की शाम सावन जैन ने दोस्ती की दुहाई देकर छात्रा से फोन पर कहा था कि प्लीज एक बार मिल लो। छात्रा उसके झांसे में आ गई और स्कूटी से सावन के साथ दिल्ली दून हाईवे पर चली गई। स्कूटी सावन ही चला रहा था। इसके बाद छात्रा की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया।
चैटिंग से नहीं मानी तो पेंचकस से दी दर्दनाक मौत
छह अक्तूबर से अपह्त चल रही छात्रा की तलाश में जुटी पुलिस ने एक युवक की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह सरधना के जंगल से शव बरामद किया है। छात्रा के परिजनों ने आईजी जोन और एसएसपी के साथ मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की है। दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।