फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ट्रक से टकराई बस, चार की मौत और 50 घायल

Thu, 13 Aug 2015 01:47 PM IST
Updated Thu, 13 Aug 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: ट्रक से टकराई बस, चार की मौत और 50 घायल

four person dead in truck and bus accident

नगर बाईपास के समीप मंगलवार की रात डेढ़ बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बस के टकरा जाने से चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए। इनमें 33 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (अमर उजाला ब्यूरो, मड़ियाहूं/जौनपुर)

तस्वीरें: ट्रक से टकराई बस, चार की मौत और 50 घायल

four person dead in truck and bus accident

शेष घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद बस चालक सीताराम फरार हो गया। आजमगढ़ के दो यात्रियों को छोड़कर सभी अंबेडकरनगर के रहने वाले थे और विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे।

तस्वीरें: ट्रक से टकराई बस, चार की मौत और 50 घायल

four person dead in truck and bus accident

अंबेडकरनगर से दर्शनार्थियों को लेकर टूरिस्ट बस 10 अगस्त को तीर्थ स्थलों के लिए निकली। उसमें बच्चों समेत करीब 70 लोग सवार थे। जौनपुर में शीतला चौकिया में दर्शन करने के बाद दर्शनार्थियों को लेकर बस विंध्याचल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: ट्रक से टकराई बस, चार की मौत और 50 घायल

four person dead in truck and bus accident

वहां से विजयपुर होकर लौटते वक्त मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे बस जैसे ही मड़ियाहूं बाईपास के पास पहुंची, वहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बस की रफ्तार कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रक से टकराने के बाद उसके परखचे उड़ गए।

विज्ञापन

तस्वीरें: ट्रक से टकराई बस, चार की मौत और 50 घायल

four person dead in truck and bus accident

इस हादसे में बस सवार जलालपुर थाना क्षेत्र के जैदपुर निवासी राम अछैवर की पत्नी कौशिल्या (60), उनकी बेटी शशिकला (28), जलालपुर के नगपुर निवासी अरुण पांडेय की पत्नी अनीता पांडेय (22), जलालपुर थाना क्षेत्र के भाऊ कुंआ निवासी राजेंद्र के पुत्र अजय मौर्या (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed