फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा: राहगीरों के नाम और धर्म पूछ-पूछकर की गई पिटाई

Sat, 05 Sep 2015 01:01 PM IST
Updated Sat, 05 Sep 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन

आगरा: राहगीरों के नाम और धर्म पूछ-पूछकर की गई पिटाई

first of all they ask name and then attack

शमसाबाद कस्बा में फेसबुक पर समुदाय विशेष के खिलाफ टिप्पणी को लेकर गुरुवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा ने शुक्रवार सुबह आसपास के गांवों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस की ढिलाई के चलते बेकाबू बलवाइयों ने धमैना रोड पर दो तथा ऊंचा गांव और नया बांस गांव में एक-एक धर्मस्थलों में तोड़फोड़ और आगजनी की। (अमर उजाला ब्यूरो, आगरा/शमसाबाद)

आगरा: राहगीरों के नाम और धर्म पूछ-पूछकर की गई पिटाई

first of all they ask name and then attack

नया बांस में तो धर्मस्थल को पूरी तरह से तहस नहस कर आग के हवाले कर दिया गया। यहां एक मेकेनिक का खोखा भी जलाया गया। कई रास्तों पर वाहनों में तोड़फोड़ की गई, राहगीरों के नाम पूछकर उन पर हमले किए गए।  शमसाबाद कस्बा में अघोषित कर्फ्यू की स्थिति रही। न स्कूल खुले, न बाजार। पुलिस ने लोगों की आवाजाही बंद कर दी।

आगरा: राहगीरों के नाम और धर्म पूछ-पूछकर की गई पिटाई

first of all they ask name and then attack

एसओ से लेकर आईजी तक कस्बा के हालात संभालने में लगे थे, जबकि शुक्रवार दिन निकलते ही आसपास के गांवों में हिंसा की आग बड़ी तेजी के साथ फैल गई। हाथों में सब्बल और हथौड़े लेकर बाइकों पर निकले उपद्रवियों ने एक के बाद एक तीन धर्मस्थलों को निशाना बना लिया। कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा: राहगीरों के नाम और धर्म पूछ-पूछकर की गई पिटाई

first of all they ask name and then attack

शमसाबाद से आगरा जा रहे तीन टैंकरों में बाकलपुर के पास तोड़फोड़ की गई। यहीं पर राहगीरों को नाम पूछकर पीटा गया। एक आटो से तीन सवारियों तो उतारकर उनका धर्म पूछकर पिटाई की गई। हालात बुरी तरह बिगड़ते देख अफसरों के हाथ पांव फूलने लगे।

विज्ञापन

आगरा: राहगीरों के नाम और धर्म पूछ-पूछकर की गई पिटाई

first of all they ask name and then attack

दोपहर को डीआईजी लक्ष्मी सिंह और एसएसपी राजेश डी मोड़क ने खुद दबिश देकर उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू की। लेकिन शाम चार बजे ऊंचा गांव में एक और धर्मस्थल में तोड़फोड़ कर दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed