तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव
गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर शहर का लाल बाग इलाका पथराव-फायरिंग से दहल उठा। मामूली बात को लेकर दो संप्रदायों में टकराव हो गया। दोनों ओर से जबरदस्त पथराव हुआ और भीड़ ने छतों पर चढ़कर हवाई फायरिंग भी की। मिश्रित आबादी वाले इलाके में दो वर्गों के बीच पथराव और फायरिंग से पूरे शहर में दहशत फैल गई। (ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद)
तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव
जिसे जहां मौका लगा वहीं भागने लगा। आनन-फानन में बाजार बंद हो गए। सूचना पर डीएम. एसएसपी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। जिलेभर का फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने मशक्कत के साथ हालात को काबू किया जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। काबू करने के लिए पुलिस को रबर बुलेट और अश्रु गैस के गोले दागने पड़े।
तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव
घटना में पब्लिक का एक व्यक्ति और चार पुलिस कर्मी पत्थर लगने से घायल हुए हैं। पथराव में पुलिस जीप का शीशा टूट गया। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बवाल में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। देर रात बलवाइयों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मोहल्ला लाल बाग काली मंदिर में रहने वाले भगवत का बेटा नंदी (14) मानसिक रूप से कमजोर है।
तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव
रोजाना की तरह सोमवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह मोहल्ले में ही कल्लू घोसी के घर दूध लेने गया था। वहां किसी बात पर कल्लू के बेटे भूरा घोसी ने उसकी पिटाई कर दी। नंदी रोता हुआ घर पहुंचा तो उसके परिजन शिकायत लेकर कल्लू के घर आए। लेकिन यहां दोनों में कहासुनी के बाद नौबत मारपीट तक आ गई। इसी बीच कल्लू के परिजनों ने छत से पथराव शुरू कर दिया।
तस्वीरें: दो पक्षों में हुई जमकर फायरिंग और पथराव, फैला तनाव
भगवत पक्ष के लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया। थोड़ी देर में दोनों पक्षों के लोगों ने छत से पथराव और हवाई फायरिंग शुरू कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बवाल की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पथराव फायरिंग कर रही भीड़ को काबू करने में करीब आधा घंटा लग गया।