खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल से महज 50 मीटर दूर बालाजी हैंडीक्राफ्ट शोरूम में सोमवार शाम शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अग्निकांड से ताजमहल आने-जाने वाले सैलानियों में दहशत फैल गई। इस आग का काला धुआं ताजमहल तक पहुंचता रहा। शिल्पग्राम पर खड़ी रहने वाली फायर बिग्रेड की गाड़ी को पूर्वी गेट पर आने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। शोरूम पूरी तरह से राख हो गया। (अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
जब काले धुएं से घिरने लगा ताजमहल, मची अफरा-तफरी
2 of 5
भीषण लपटों के चलते पड़ोसी दुकानदारों ने भी अपने शोरूम से सामान बाहर निकाल लिया। ताजमहल पूर्वी गेट पर केवी गुप्त इंटर कालेज से सटा सुभाष गुप्ता, राजेश गुप्ता का शोरूम है। इसका संचालन सईद कर रहे हैं। बालाजी हैंडीक्राफ्ट के नाम से संचालित शोरूम में मार्बल इनले, जरदोजी समेत हैंडीक्राफ्ट था। शाम को आग में यह सब राख हो गया। तेजी से फैली आग ने शोरूम की तीनों दुकानों को चपेट में ले लिया।
जब काले धुएं से घिरने लगा ताजमहल, मची अफरा-तफरी
3 of 5
एक घंटे देरी से पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया, तब तक काला धुआं ताजमहल पर कालिख जमा कर चुका था। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। होटल ताज खेमा के सामने फायर हाइडेंट प्वाइंट लगाया गया था, लेकिन यह महज शोपीस ही निकला। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मॉडल दिखाने के दौरान बीते साल अक्तूबर में इसे लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब काले धुएं से घिरने लगा ताजमहल, मची अफरा-तफरी
4 of 5
आग के दौरान लोगों ने अपने सबमर्सिबल पंप से पानी चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि सड़क के दूसरी ओर लपटों के चलते लोग खड़े नहीं हो पा रहे थे। पांच साल पहले फायर बिग्रेड ने गैसोलीन के संभावित ब्लास्ट से बचने के लिए 10 हाइडेंट प्वाइंट बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन
जब काले धुएं से घिरने लगा ताजमहल, मची अफरा-तफरी
5 of 5
पूर्व सीएफओ केके अग्रवाल ने मुख्यालय को ताजगंज में एक हजार लीटर फोम, चार फोम मानीटर्स और 1620 एलपीएम को बैटरी चालित पंप का प्रस्ताव भेजा था। हैरत ये है कि पांच साल में भी ताजमहल के पास सेंसिटिव जोन होने पर भी प्रस्ताव पर ध्यान नहीं दिया गया। आग लगने पर हाइडेंट प्वाइंट्स तलाशे जाते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।