{"_id":"edef3771429b9400389aa8c72f42ced5","slug":"fake-b-ed-degree-case-in-agra-univeristy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: कहीं आप की B.ed की डिग्री भी तो नहीं है फर्जी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
EXCLUSIVE: कहीं आप की B.ed की डिग्री भी तो नहीं है फर्जी
Mon, 19 Oct 2015 09:03 AM IST
Updated Mon, 19 Oct 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE: कहीं आप की B.ed की डिग्री भी तो नहीं है फर्जी
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री प्रकरण में इसी सप्ताह एक और एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। एसआईटी ने इसके लिए शासन से अनुमति मांगी है। बताया जा रहा है कि इसमें विवि के बड़े अधिकारियों को नामजद कराया जाएगा। इन पर मामले को छुपाने के लिए विवि का रिकार्ड गायब कराने का आरोप है।
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा।
EXCLUSIVE: कहीं आप की B.ed की डिग्री भी तो नहीं है फर्जी
2 of 5
एसआईटी ने जांच में पाया कि विवि से 2005 से 2009 तक का बीएड का रिकार्ड गायब हुआ नहीं, बल्कि जान बूझकर कराया गया है। इसमें वे अधिकारी शामिल रहे हैं, जिनकी गर्दन इस घोटाले में फंसी हुई है। एसआईटी सूत्रों की मानें तो एक बड़े अफसर ने दलालों के माध्यम से बीएड की फर्जी डिग्रियां बनवाकर बोली लगाकर बेची थीं। यह रिपोर्ट हाईकोर्ट के सामने रखी जा चुकी है। इस पर सुनवाई के लिए 27 अक्तूबर की तारीख लगी है।
EXCLUSIVE: कहीं आप की B.ed की डिग्री भी तो नहीं है फर्जी
3 of 5
एसआईटी की तैयारी इससे पहले ही एफआईआर दर्ज कराने की है। इसमें आठ से 10 लोगों के नाम शामिल हो सकते हैं। जांच में यह तथ्य भी सामने आ चुका है कि विवि के अफसरों ने 2005 से 2009 का ही नहीं, बल्कि 1999 से 2014 तक का पूरा बैक डाटा ही गायब करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
EXCLUSIVE: कहीं आप की B.ed की डिग्री भी तो नहीं है फर्जी
4 of 5
हालांकि अभी जांच 2005 से 2009 तक की हो रही है। इसका दायरा बढ़ने पर और भी अधिकारी लपेटे में आ सकते हैं। इस खुलासे के बाद उन लोगों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं जिन्होंने फर्जी डिग्रियों के 10 पर सरकारी नौकरी हासिल की है।
विज्ञापन
EXCLUSIVE: कहीं आप की B.ed की डिग्री भी तो नहीं है फर्जी
5 of 5
विवि अधिकारी इस प्रकरण से जुड़े रिकार्ड गायब होने के मामले में दो कारणों से साफ तौर पर फंस रहे हैं। एक तो विवि की ओर से रिकार्ड गायब होने की एफआईआर नहीं कराई गई। दूसरा, न कोई विभागीय जांच हुई और न ही कोई कार्रवाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।