{"_id":"543a6b85a868ba9875ede77ddd18fb8c","slug":"team-india-lost-again-5-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम ने दोहराई कानपुर वाली गलती, भारत के हार के 5 कारण","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टीम ने दोहराई कानपुर वाली गलती, भारत के हार के 5 कारण
Mon, 19 Oct 2015 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 19 Oct 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
टीम ने दोहराई कानपुर वाली गलती, भारत के हार के 5 कारण
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौर वनडे में शानदार जीत के बाद लगा था कि टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत की लय पकड़ ली है लेकिन राजकोट में भी कानपुर वाली गलती दोहरा दी। परिणामस्वरूप भारत को हार मिली। यह हार भी कानपुर में मिली हार जैसी रही। आइए, जानते हैं टीम इंडिया की हार के 5 अहम कारण क्या रहे।
टीम ने दोहराई कानपुर वाली गलती, भारत के हार के 5 कारण
2 of 6
राजकोट में भी भारत की हार का सबसे बड़ा कारण एक बार फिर खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे। धोनी ने क्रीज पर आने के बाद शुरुआती 26 गेंदों पर 26 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद वह अगले 35 गेंदों में 21 रन ही जोड़ पाए। कोहली के साथ बड़ी साझेदारी का फायदा नहीं उठाया जिससे वांछित रन रेट बढ़ता गया। धोनी 42वें ओवर में आउट हुए। उस समय उनके पास काफी समय था कि वे तेजी से रन बना सकते थे।
टीम ने दोहराई कानपुर वाली गलती, भारत के हार के 5 कारण
3 of 6
टीम की हार का दूसरा बड़ा कारण मध्य क्रम की नाकामी रही। भारत का स्कोर एक समय 2 विकेट पर 193 रन था लेकिन इसके बाद भारत का मध्य क्रम लड़खड़ा गया। और टीम ने अगले 21 रन के अंदर टीम के 4 विकेट गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने दोहराई कानपुर वाली गलती, भारत के हार के 5 कारण
4 of 6
कप्तान धोनी के आउट होने के बाद क्रीज पर आए बल्लेबाजों ने खराब शॉट का चयन किया और अपना विकेट गंवा बैठे। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे सुरेश रैना ने आते ही बड़ा शॉट खेला और दूसरी ही गेंद पर कैच आउट हो गए। वह लगातार दूसरे मैच में 0 पर आउट हुए। पिछले 3 मैचों से सिर्फ 3 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
टीम ने दोहराई कानपुर वाली गलती, भारत के हार के 5 कारण
5 of 6
दक्षिण अफ्रीका के 20 साल के युवा तेज गेंदबाज कागिसो रबादा का काट भारतीय बल्लेबाज ढूंढ़ नहीं सके हैं। राजकोट में भी वह बेहद कीफायती रहे और 10 ओवर में 39 रन दिए। भारत ने 30 से लेकर 39 ओवर तक बेहद धीमी बल्लेबाजी की और इन 10 ओवर में 35 गेंदों पर एक भी रन नहीं बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।