सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल
फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के मामले में यूपी के देवबंद में मंगलवार को दूसरे दिन भी नगर में बवाल हुआ और लोगों ने हंगामा किया। मीना बाजार बंद करा रहे लोगों पर लाठीचार्ज के दौरान एक इमाम के घायल होने पर एक समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क गया।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल
लोगों ने एसडीएम को हटाने की मांग करते हुए कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने दोपहर बाद सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के सामने ही प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोकने के लिए हाईवे पर पत्थर डालने की कोशिश की। हालांकि डीएम और एसएसपी ने सूझबूझ के साथ मसला शांतिपूर्वक हल कर दिया।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल
सुबह करीब साढ़े दस बजे दुकानें बंद कराने के लिए मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग मीना बाजार पहुंचे। इस बीच जानकारी मिलने पर एसडीएम राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मीना बाजार पहुंच गए। कुछ देर कहासुनी और नोक-झोंक के बाद मामला बिगड़ता देख एसडीएम ने लाठीचार्ज करवा दिया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। वहां से गुजर रहे मीना बाजार स्थित भुल्लन शाह मस्जिद के इमाम मौलाना नियाज अहमद को भी लाठी लग गई। इससे माहौल शांत होने की बजाए बिगड़ गया।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल
इमाम के साथ हुई घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने कोतवाली पर एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एसडीएम को हटाए जाने की मांग की। उधर, बाजार बंद कराने की जानकारी मिलने पर सांसद राघव लखनपाल शर्मा पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे देवबंद पहुंचे और बाजार खुलवाया।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कार्टून, बवाल
शाम करीब चार बजे गुस्साए लोगों की भीड़ सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित तलहेड़ी चुंगी पर जा पहुंची और वहां जाम लगा दिया। जाम की जानकारी पर एसपी देहात धर्मवीर सिंह पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें देखते ही लोगों ने पुलिस के सामने ही हाईवे पर पत्थर डालकर रास्ता रोकने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख अधिकारियों ने आरएएफ के साथ कई थानों की फोर्स देवबंद बुला ली। पुलिस अधिकारियों ने एक बार फिर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इसमें उन्हें कामयाबी मिल गई। करीब एक घंटे बाद लोग हाईवे से हटकर वापस लौट गए।