फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 दिन बाद बोरे में बंद मिली मासूम की लाश, खुला हत्या का राज

Thu, 17 Sep 2015 01:47 PM IST
Updated Thu, 17 Sep 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन

11 दिन बाद बोरे में बंद मिली मासूम की लाश, खुला हत्या का राज

dead body of child found after elevn days

मेरठ के मुजफ्फरनगर की इंदिरा कॉलोनी से 11 दिन पहले गुम हो गए छात्र लक्ष्य शर्मा की सड़ी-गली लाश बागोवाली के जंगल से बरामद हुई है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोसी युवक पर शिकंजा कसा तो मासूम की हत्या का राज खुला। मासूम लक्ष्य को अपहरण के आधे घंटे बाद ही गला घोंटकर मार दिया गया था। छात्र की लाश मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। (अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर)

11 दिन बाद बोरे में बंद मिली मासूम की लाश, खुला हत्या का राज

dead body of child found after elevn days

सिविल लाइन थाना इलाके के इंद्रा कॉलोनी निवासी अरविंद शर्मा का इकलौता पुत्र लक्ष्य शर्मा (11) छह सितंबर की शाम घर के बाहर गली में साइकिल चलाते हुए गायब हो गया था। जानसठ बीआरसी में लिपिक पद पर कार्यरत अरविंद ने अगले दिन बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लक्ष्य शहर के एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था।

11 दिन बाद बोरे में बंद मिली मासूम की लाश, खुला हत्या का राज

dead body of child found after elevn days

छात्र की बरामदगी में पुलिस की नाकामी को लेकर बेसिक शिक्षक और ब्राह्मण समाज के लोग दो बार एसएसपी से मिलकर गुहार लगा चुके थे। एसएसपी की सख्ती पर पुलिस ने मोहल्ले के संदिग्ध युवकों पर शिकंजा कसा। कड़ी पूछताछ के बाद अरविंद शर्मा के पड़ोसी विपुल ने मामले का सनसनीखेज खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 दिन बाद बोरे में बंद मिली मासूम की लाश, खुला हत्या का राज

dead body of child found after elevn days

बुधवार को पुलिस विपुल की निशानदेही पर सदर ब्लाक के गांव बागोवाली के जंगल में पहुंची, जहां बंद बोरे में लक्ष्य शर्मा की लाश मिली। मासूम की लाश मिलने की खबर से इलाके में आक्रोश फैल गया। परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

11 दिन बाद बोरे में बंद मिली मासूम की लाश, खुला हत्या का राज

dead body of child found after elevn days

शामली जिले के दथैड़ा गढ़ी के मूल निवासी दादा सेवानिवृत्त अध्यापक श्यामलाल शर्मा और पिता अरविंद शर्मा लाडले की मौत पर बेहाल हैं, जबकि मां पूनम और बहनें वर्णिका और वैष्णवी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने छात्र की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की हत्या पर इंद्रा कॉलोनी, आनंदपुरी का बाजार बंद हो गया और लोग सड़कों पर आ गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed