{"_id":"920490d99072f73056cb86f41ef176ea","slug":"cold-session-take-21-lives-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भयंकर ठंड से कांपा उत्तर भारत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भयंकर ठंड से कांपा उत्तर भारत
Sat, 23 Jan 2016 07:49 PM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
भयंकर ठंड से कांपा उत्तर भारत
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ दिनों पहले सर्दी नहीं पड़ रही थी और अब पड़ने शुरू हुई तो लोगों की सांसे थमना शुरू हो गई है। ठंड की सिहरन से 21 लोगों की जान सिर्फ उत्तर प्रदेश में जा चुकी है। सर्दी का सितम शुक्रवार को भी जारी रहा। कौंधियारा ब्लाक में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग कोल्ड डायरिया की चपेट में आकर अस्पताल पहुंच गए। हालांकि, शुक्रवार दिन में सूरज निकलने से अधिकतम तापमान ऊपर चढ़ा है। अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार से 3.5 डिग्री से. से बढ़कर 17.7 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान एक दिन पहले के मुकाबले 4.5 डिग्री गिरकर 6.3 डिग्री पर आ गया है। ब्यूरो/अमर उजाला,इलाहाबाद/कानुपर।
भयंकर ठंड से कांपा उत्तर भारत
2 of 6
कौंधियारा के रहने वाले राम सिंह पटेल (45) और अरुण कुमार गुप्ता (40) की मौत शुक्रवार को ठंड से हुई है। राम सिंह पटेल सब्जी की दुकान लगाता है। वह दुकान पर गया था। दोपहर में लौटा तो उसकी हालत खराब हो गई। घरवाले अस्पताल लेकर भागे, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वहीं अरुण कुमार गुप्ता सुबह अपनी फसल देखने गया था। घर लौटा उसकी भी अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे उल्टियां होने लगीं। पेट में भयानक दर्द हुआ। उसे अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उसे भी बचाया नहीं जा सका। ठंड की चपेट में आकर शुक्रवार को कई लोग कोल्ड डायरिया के शिकार भी हो गए।
भयंकर ठंड से कांपा उत्तर भारत
3 of 6
देर से शुरू हुई हाड़ कंपाऊ ठंड दिनो दिन कहर बरपा रही है। 24 घंटे के दौरान ठंड लगने से बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के नौ जिलों में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में हमीरपुर, चित्रकूट, उरई, औरैया, उन्नाव व फतेहपुर के एक-एक, बांदा, महोबा के दो-दो और कन्नौज के तीन लोग हैं। बांदा के अतर्रा और नरैनी क्षेत्र में शुक्रवार को ठंड ने दो किसानों की जान ले ली। एक किसान की मौत की खबर सुनकर उसके भाई को भी दिल का दौरा पड़ गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भयंकर ठंड से कांपा उत्तर भारत
4 of 6
चित्रकूट में घूमने आए मथुरा के गोवर्धन थाना के सबला गांव के अधेड़ प्रापर्टी डीलर की नहाते समय ठंड लगने से मौत हो गई । हमीरपुर में पौथिया थाना के ललपुरा गांव में वृद्ध किसान की ठंड से मौत हो गई। महोबा के श्रीनगर और कबरई थाना क्षेत्र में दो बुजुर्ग महिलाओं की ठंड से मौत हुई। औरैया में दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में वृद्ध किसान ठंड लगने से अकड़ गया। कन्नौज के चपुन्ना और गुगरापुर क्षेत्र में ठंड लगने से तीन किसानों की जान चली गई। उरई के मोहम्मदाबाद और उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र में वृद्ध किसानों और फतेहपुर के हंसवा क्षेत्र में वृद्धा की ठंड ने जान ले ली।
विज्ञापन
भयंकर ठंड से कांपा उत्तर भारत
5 of 6
ठंड में ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की वजह से बीते 24 घंटों में चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। कार्डियोलॉजी, हैलट, उर्सला ओपीडी के मेडिसिन विभाग में सात सौ से ज्यादा मरीज पहुंचे। 27 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से हैलट के मेडिसिन विभाग में भर्ती मुन्नी देवी (50) की गुरुवार की रात मौत हो गई। इसी विभाग में भर्ती मरीज मीरा देवी (60), मिथलेश (70) और कामिनी (45) ने भी दम तोड़ दिया। मेडिसिन विभाग की डॉ. रिचा गिरी के अनुसार उक्त मरीजों को ठंड की वजह से ब्रेन स्ट्रोक आया था। दो दिन की जबर्दस्त ठंड से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दमा के मरीजों को दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने लोगों से हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।