{"_id":"94f0fd4f511c7b852814b889b59edf0c","slug":"climbed-on-tower-for-taj-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ताजमहल मेरे नाम करवा दो वरना...'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'ताजमहल मेरे नाम करवा दो वरना...'
Tue, 02 Dec 2014 04:00 PM IST
Updated Tue, 02 Dec 2014 04:00 PM IST
विज्ञापन
'ताजमहल मेरे नाम करवा दो वरना...'
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फीरोजाबाद में नालबंदान चौराहे पर लगे 65 फीट ऊंचे टावर पर एक सिरफिरा युवक चढ़ गया। लोग उतरने के लिए कहते तो कहता ‘ताज महल मेरे नाम करवा दो’। उसकी इस हरकत ने पुलिस प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए। युवक को टावर से उतारने के लिए पुलिस की कोई रणनीति काम नहीं आई। फायर विभाग की गाड़ी के साथ नगर निगम की लिफ्ट क्रेन को भी मौके पर बुलाया गया। लेकिन लिफ्ट भी 40 फीट तक ही पहुंच पाई। पुलिस और लोग चादर लिए टावर के चारो तरफ घूमते रहे। चार घंटे बाद खुद ही युवक टावर से उतरा और पुलिस उसे थाने ले गई।
'ताजमहल मेरे नाम करवा दो वरना...'
2 of 5
टावर चढ़े इस युवक का नाम बाबूद्दीन उर्फ बाबू है और वह हाथरस के जंक्शन थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय सुल्तान खां हाजीपुरा का रहने वाला है। पिछले दिन चार दिन से वह रसूलपुर क्षेत्र में घूम फिर रहा था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह सीसीटीवी कैमरे के टावर के पास पहुंचा, उस समय किसी ने गौर नहीं किया। लगभग छह बजे उसने टावर पर चढ़ना शुरू किया और उसके टॉप पर पहुंच गया। मौके पर भीड़ लग गई। नगर मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र के साथ सीओ सिटी राजेश चौधरी और पुलिस मौके पर पहुंच गईं।
'ताजमहल मेरे नाम करवा दो वरना...'
3 of 5
नगर निगम के प्रकाश विभाग की लिफ्ट क्रेन और फायर विभाग की गाड़ी के साथ सीढ़ी भी मौके पर बुला ली। इसी बीच वह कभी कपड़े उतारकर फेंकता तो कभी टावर को एक हाथ से पकड़ कर हवा में लटक जाता। नीचे जमा भीड़ की सांसे थम रही थी। सवा दस बजे करीब वह खुद ही नीचे उतरने लगा तो करीब 15 फीट की ऊंचाई पर लिफ्ट के जरिए उसे पकड़ लिया गया और पुलिस उसे थाने ले गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रसूलपुर का कहना है कि बाबू बाबू नशे का आदी है साथ ही मानसिक रूप से बीमार भी है। उसका मेडिकल कराने बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'ताजमहल मेरे नाम करवा दो वरना...'
4 of 5
सोमवार सुबह नालबंद क्षेत्र का नजारा शोले फिल्म की लाइव स्टोरी से कम नहीं था। फर्क इतना था कि फिल्म में बसंती से शादी करने के लिए वीरू पानी की टंकी पर चढ़ा था, तो यहां सिरफिरा युवक बाबू सनक में टावर में जा चढ़ा। टावर के टाप पर जाकर बैठ गया, जिद भी ऐसी कि ताजमहल मांगने लगा। युवक की हरकतों को देख भीड़ में शामिल लोगों की धड़कने बढ़ रही थी। हाजीपुरा निवासी एक युवक ने आठ बजे करीब हिम्मत का परिचय देते हुए टावर पर चढ़ना शुरू किया। करीब 30 फुट ऊंचाई तक पहुंच भी पहुंच गया। लेकिन टावर पर बैठे बाबू ने टावर को हिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे बचाने गए युवक भी हिम्मत जवाब दे गई।
विज्ञापन
'ताजमहल मेरे नाम करवा दो वरना...'
5 of 5
नगर निगम की लिफ्ट मशीन भी चालीस फीट तक पहुंच सकी। साढ़े नौ बजे करीब युवक की हरकतों में को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सड़क पर गद्दे भी डलवा दिए, ताकि वह गिरे तो उसे अधिक चोट लगने से बचाया जा सके। दस बजे उसने उतरना शुरू किया और करीब आठ फुट उतरने के बाद युवक फिर रुक गया। प्रशासन ने चादरें और चांदनी भी सड़क पर तनवा दी, ताकि गिरने की स्थिति में उसे बचाया जा सके। जैसे ही युवक जमीन से करीब 15 फुट ऊंचाई पर था। तभी सपा नगर अध्यक्ष हाशिम मंसूरी ने प्रकाश विभाग की क्रेन के माध्यम से तो एक युवक ने टावर पर चढ़कर उसे पकड़ लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।