Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: धर्मस्थल की छत से फायरिंग में एक की मौत, इलाके में तनाव

Wed, 29 Jul 2015 09:41 PM IST
Updated Wed, 29 Jul 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन

यूपी: धर्मस्थल की छत से फायरिंग में एक की मौत, इलाके में तनाव

Clash Between two groups in Rampur.

खेत में जानवर चराने को लेकर बीते कुछ दिनों से सुलग रहे रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव कूप में बुधवार की सुबह स्थिति विस्फोटक हो गई जब एक धर्मस्थल की छत पर जमा हुए एक समुदाय के कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय से धर्मस्थल के परिसर में गोली चलाई। इससे धर्मस्थल की सफाई कर रहे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।


Trending Videos

यूपी: धर्मस्थल की छत से फायरिंग में एक की मौत, इलाके में तनाव

Clash Between two groups in Rampur.

इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। सांप्रदायिक तनाव की भनक लगते ही मौके पर आईजी बरेली जोन, डीआईजी, डीएम और एसपी पहुंच गए। इस मामले में गोली चलाने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। देर शाम फायरिंग में मृत किशोर का गांव में ही कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार करा दिया गया।

यूपी: धर्मस्थल की छत से फायरिंग में एक की मौत, इलाके में तनाव

Clash Between two groups in Rampur.

बुधवार की सुबह एक समुदाय के लोगों ने फैसला लिया कि वे दूसरे समुदाय के लोगों को दूध नहीं देंगे। इसे लेकर दोनों समुदायों के लोगों के बीच में कहासुनी हो गई। आरोप है कि समुदाय विशेष के कुछ लोग हथियारों से लैस होकर एक धार्मिक स्थल की छत पर चढ़ गए। वहां से फायरिंग व पथराव होने लगा। फायरिंग से पास में स्थित दूसरे समुदाय के धर्मस्थल की छत पर सफाई कर रहे किशोर संजू (14) के गले में गोली लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद फायरिंग व पथराव करने वाले लोग फरार हो गए। लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए और तनाव काफी बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी: धर्मस्थल की छत से फायरिंग में एक की मौत, इलाके में तनाव

Clash Between two groups in Rampur.

हालात की गंभीरता की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएम कर्ण सिंह चौहान व एसपी साधना गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में आईजी विजय सिंह मीणा व डीआईजी ओंकार सिंह भी वहां पहुंचे। आईजी व डीआईजी ने इस मामले में खुराफातियों के खिलाफ सख्ती के कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुख्य अभियुक्त अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि अल्ताफ लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर रहा था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

यूपी: धर्मस्थल की छत से फायरिंग में एक की मौत, इलाके में तनाव

Clash Between two groups in Rampur.

घटना में दोपहर के वक्त नया मोड़ आ गया जब एक समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि उसके समुदाय के युवक ननुआ को दूसरे समुदाय के लोग जबरन खींचकर ले गए। पुलिस ने उसकी तलाश में गांव में कई जगह पर छापेमारी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को उसके अपहरण की तहरीर दे दी है। कूप गांव में दोनों समुदाय के लोगों में पिछले दो-तीन दिनों से खेत में जानवर चराने को लेकर तनातनी चल रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed