फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो पक्षों में टकराव के बाद हंगामा, चले ईंट-पत्थर

Sat, 18 Jul 2015 01:23 PM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन

दो पक्षों में टकराव के बाद हंगामा, चले ईंट-पत्थर

Clash between two groups in Amroha.

अलविदा की नमाज के बाद जामा मस्जिद के पास फलों का

ठेला लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों ओर से हुए पथराव से भगदड़ मच गई। सूचना पर एसपी पुलिस फोर्स व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया गया।

दो पक्षों में टकराव के बाद हंगामा, चले ईंट-पत्थर

Clash between two groups in Amroha.

पथराव और मारपीट में महिला समेत आठ घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बलवे की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में लगी थी। एहतियातन पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। शहर की जामा मस्जिद के समीप रईस अहमद की तंदूर की दुकान है। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज के चलते पुलिस ने मस्जिद के आसपास लगे ठेले को हटवा दिया था। दोपहर ढाई बजे नमाज अदा होने के बाद गुफरान ने होटल के आगे फलों का ठेला लगा दिया। इस पर रईस और गुफरान में कहासुनी हो गई।

दो पक्षों में टकराव के बाद हंगामा, चले ईंट-पत्थर

Clash between two groups in Amroha.

शुरूआत में पुलिस आपसी झगड़ा होने की बात सोचकर मूकदर्शक बनी रही। लेकिन, देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों में टकराव के बाद हंगामा, चले ईंट-पत्थर

Clash between two groups in Amroha.

मारपीट व पथराव में रईस अहमद, गुफरान, कमर आलम, शहजाद, अकरम, अलताफ, जावेद और नूरजहां घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसपी संजीव त्यागी, एएसपी विजय गौतम, सीओ सिटी शील कुमार ने मौका मुआयना कर हालात का जायजा लिया। एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बलवे की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में थी।

विज्ञापन

दो पक्षों में टकराव के बाद हंगामा, चले ईंट-पत्थर

Clash between two groups in Amroha.

बताया जाता है कि जामा मस्जिद के समीप स्थित एक प्लाट को लेकर दो पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को कहासुनी के दौरान बात पुराने विवाद तक पहुंच गई और उसने बलवे का रुप अख्तियार कर लिया। अगर पुलिस सक्रिय होती तो मामला न बढ़ता। क्योंकि, जिस वक्त दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट शुरू हुई उस समय जामा मस्जिद के समीप नमाज के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात थी। लेकिन, किसी पुलिस कर्मी ने बीच में बोलने की जहमत नहीं उठाई। इसी के चलते मारपीट ने बवाल का रुप अख्तियार कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed