तस्वीरें: अखिलेश राज में यूपी बोर्ड परीक्षा में जमकर नकल
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं, लेकिन इस दौरान व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही।
तस्वीरें: अखिलेश राज में यूपी बोर्ड परीक्षा में जमकर नकल
तमाम दावों के बाद भी नकल माफिया के हौसले बुलंद दिखे। स्थिति यह रही कि हिंदी जैसे विषय की परीक्षा में हाईस्कूल में 77 नकलची धरे गए।
तस्वीरें: अखिलेश राज में यूपी बोर्ड परीक्षा में जमकर नकल
वैसे तो शिक्षा विभाग ने नकल माफिया पर नकेल लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभाग शक और सवालों के घेरे में बना हुआ है।
तस्वीरें: अखिलेश राज में यूपी बोर्ड परीक्षा में जमकर नकल
व्यापक तैयारी के दावों के बीच शुरू बोर्ड परीक्षा में काफी अव्यवस्थाएं
देखने को मिलीं। वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में कक्ष
निरीक्षक नहीं पहुंचे। मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों की जांच में अधिकतर
वित्तविहीन स्कूलों में वहीं के शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते हुए
मिले।
तस्वीरें: अखिलेश राज में यूपी बोर्ड परीक्षा में जमकर नकल
हालांकि लोकायुक्त ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था में परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट की ओर से भी यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्त व्यवस्था के आदेश के दिए गए थे। फिर भी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा कर्मी गायब रहे। परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस नहीं होने से नकल कराने वाले माफिया आसानी से केन्द्रों के अंदर परीक्षार्थियों तक नकल सामग्री पहुंचा रहे थे।