{"_id":"b4d4e8266ac04e38f034d38f4d049275","slug":"blast-in-rocket-launcher-2-children-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रॉकेट लॉन्चर' फटा दो बच्चों की मौत, 10 घायल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'रॉकेट लॉन्चर' फटा दो बच्चों की मौत, 10 घायल
Mon, 17 Aug 2015 09:20 AM IST
Updated Mon, 17 Aug 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
'रॉकेट लॉन्चर' फटा दो बच्चों की मौत, 10 घायल
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर्मी की बबीना फायरिंग रेंज के निकट स्थित ग्राम बड़ी डुबकी में पंद्रह अगस्त को निष्क्रिय राकेट लांचर बच्चों द्वारा तोड़े जाते समय फट गया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि गंभीर से रूप से 10 घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सेना और पुलिस के अफसर जांच जुट गए हैं। बबीना सैन्य क्षेत्र के फील्ड फायर एरिया से सटे बैदौरा गांव के मजरा बड़ी डुबकी के बच्चे निकट फायर फिल्ड से निष्क्रिय राकेट लांचर उठा लाए थे। 15 अगस्त को दोपहर 12 बजे एक कबाड़ी अपनी मिनी आपे (यूपी 94 टी 3304) से गांव में कबाड़ खरीदने पहुंचा।
ब्यूरो/अमर उजाला, बबीना (झांसी)।
'रॉकेट लॉन्चर' फटा दो बच्चों की मौत, 10 घायल
2 of 3
त्रिलोक सिंह पुत्र शिवदयाल के घर के सामने खड़ी गाड़ी के पास आकर बच्चों ने कबाड़ी से राकेट लांचर खरीदने का आग्रह किया, लेकिन कबाड़ी ने बम होने की आशंका व्यक्त करते हुए मना कर दिया। बच्चे एकत्रित होकर राकेट लांचर को पत्थर से तोड़ने लगे, तभी उसमें जबरदस्त विस्फोट हो गया। विस्फोट में मौके पर ही अभि पुत्र उत्तम सिंह (10 वर्ष) व भूपेंद्र सिंह पुत्र मेवालाल (14 वर्ष) की मौत हो गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मृतकों के शरीर के चीथड़े पत्थरों व दीवार में चिपक गए।
'रॉकेट लॉन्चर' फटा दो बच्चों की मौत, 10 घायल
3 of 3
वहीं, बम को तोड़ने के दौरान एकत्र होकर घेरा बनाए एवं आसपास उपस्थित लोगों में नकुल पुत्र बालचंद (10 वर्ष), जीतू पुत्र शिरोमन (8 वर्षं), मुकेश पुत्र खुशीलाल (15 वर्ष), आशीष पुत्र राजेन्द्र (17 वर्ष), रामसखी पत्नी त्रिलोक (35 वर्ष), सौरभ पुत्र रामसिंह (13 वर्ष), रविंद्र पुत्र चरन सिंह (18 वर्ष), दिनेश पुत्र मुन्नालाल (20 वर्ष), कृष्ण पुत्र गोपाल (2 वर्ष), त्रिलोक सिंह पुत्र शिवदयाल (40 वर्ष) विस्फोट से बुरी तरह घायल हो गए। विस्फोट से गांव में चारों ओर चीख-पुकार मच गई। बैदौरा के पूर्व प्रधान वीर सिंह नरवारिया ने गांव वालों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।