दामाद रैना के 7 रन पर आउट होते ही गांव में छाया शोक
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप सेमीफाइनल देखने के लिए बामनौली गांव के लोगों में काफी उत्साह था, क्योंकि इंडिया की टीम में बामनौली का दामाद बनने वाला क्रिकेटर सुरेश रैना भी खेल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह से गांव में प्रोजेक्टर लगाकर मैच का सीधा प्रसारण किया गया, लेकिन जब इंडिया टीम बल्लेबाजी करने उतरी और सुरेश रैना मात्र सात रन बनाकर आउट हो गए तो ग्रामीणों में मायूसी छा गई। फिर भी टीम इंडिया जीत जाए, इसकी आस गांव के लोग लगाए रहे, लेकिन जब टीम भी हार गई तो गांव में शोक छा गया।
दामाद रैना के 7 रन पर आउट होते ही गांव में छाया शोक
तीन अप्रैल को बामनौली गांव की बेटी प्रियंका चौधरी की शादी भारतीय टीम के क्रिकेटर सुरेश रैना से होने जा रही है और इसी दौरान बृहस्पतिवार को वर्ल्ड कप में भारत और आस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल मैच को लेकर पिछले काफी दिनों से बामनौली गांव के लोगों में काफी उत्साह था। वे टीम इंडिया के साथ-साथ सुरेश रैना की बल्लेबाजी भी देखना चाहते थे।
दामाद रैना के 7 रन पर आउट होते ही गांव में छाया शोक
बृहस्पतिवार की सुबह जब नौ बजे आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 329 रन का लक्ष्य भारत की टीम को दिया। जैसे ही इंडिया टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी तो बामनौली गांव के लोगों में जोश आ गया। गांव में हेमंत एडवोकेट के मकान में प्रोजेक्टर लगाकर मैच का प्रसारण चल रहा था और वहां भारी भीड़ जमा थी।
दामाद रैना के 7 रन पर आउट होते ही गांव में छाया शोक
जब चार विकेट गिरने के बाद सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे तो मैच देख रहे लोग रैना-रैना कहते हुए चिल्ला उठे, लेकिन चौके के साथ सात रन बनाने के बाद जब रैना आउट हो गए तो लोगों के चेहरे लटक गए। फिर भी वे इंडिया की टीम जीते, मैच देखते रहे, लेकिन अंतिम क्षणों में सेमीफाइनल में भारत की हार होते ही लोग और मायूस हो गए। गांव के लोगों ने कहा टीम इंडिया के खिलाड़ियों में जो जोश वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने में दिखाया वह सेमीफाइनल में नहीं दिखा पाए।
दामाद रैना के 7 रन पर आउट होते ही गांव में छाया शोक
इंडिया की सेमीफाइनल टीम में बामनौली के दामाद सुरेश रैना के खेल को देखने के लिए 80 वर्षीय महिला प्रेमलता जो टीवी दूर से नहीं देख पाती थी, वह रेडियो से क्रिकेट का प्रसारण सुन रही थी। जैसे ही सुरेश रैना आउट हुआ तो उसने भी रेडियो बंद कर दिया और कहने लगी अब मैच सुनने का क्या फायदा।