AK-47 देख कांप गई खाकी, पुलिसवाला मरा
मुजफ्फरनगर में पेशी से कैदियों को लेकर बुलंदशहर लौट रहे पुलिस वाहन पर शुक्रवार को अत्याधुनिक हथियारों से लैस बदमाशों ने हमला कर दिया, जिसमें एक सिपाही शहीद हो गया, जबकि एक कैदी समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
AK-47 देख कांप गई खाकी, पुलिसवाला मरा
सूचना पर एसएसपी, डीएम और आईजी ने भी मौके पर मामले की जानकारी ली। उधर, देर रात हमलावरों की एक सफारी शाहपुर क्षेत्र के जंगल से बरामद हो गई है।
AK-47 देख कांप गई खाकी, पुलिसवाला मरा
मुजफ्फरनगर के गांव छपार में दो साल पहले हुई संजीव त्यागी की हत्या में नामजद हत्यारोपी छपार निवासी रोबिन त्यागी पुत्र ब्रिजेश त्यागी, उसका भाई गिरीश मोहन त्यागी और चचेरा भाई अमन पुत्र धनेश त्यागी इन दिनों बुलंदशहर कारागार में बंद हैं। शुक्रवार को एडीजे पंचम की कोर्ट में उनकी पेशी थी।
AK-47 देख कांप गई खाकी, पुलिसवाला मरा
बुलंदशहर पुलिस लाइन से दारोगा उधम सिंह, सिपाही नरेंद्र सिंह, मलखान सिंह, प्रदीप कुमार, चालक कांस्टेबल लाल बाबू तीनों बंदियों को पुलिस अभिरक्षा में मुजफ्फरनगर पेशी पर लाए थे। दुपहर बाद उक्त सभी पुलिसकर्मी तीनों को पुलिस वाहन से लेकर लौट रहे थे।
AK-47 देख कांप गई खाकी, पुलिसवाला मरा
वहलना चौक से शहर कोतवाली में तैनात सिपाही बुलंदशहर के गांव पचौंडा निवासी गजेंद्र भी पुलिस वाहन में सवार हो गया। गजेंद्र दो दिन के अवकाश पर घर जा रहा था। करीब पौने चार बजे पुलिस वाहन नेशनल हाईवे पर धोला पुल के पास पहुंचा, तभी बोलेरो और टाटा सफारी कारों में सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन पर एके-47 और पिस्टल आदि अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग कर दी।