फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गजब! मंत्री के लिए अफसरों ने बदल दिया 'ताजमहल का भूगोल'

Thu, 04 Jun 2015 01:23 PM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन

गजब! मंत्री के लिए अफसरों ने बदल दिया 'ताजमहल का भूगोल'

asi officer made sight of mughal garden by changing geography

अफसरों के कारनामे भी गजब हैं, इतिहास के साथ भूगोल भी बदल रहे हैं। मुगलिया दौर में आगरा किला और ताजमहल के बीच कभी सात हवेलियां और बगीचे थे, लेकिन एएसआई के अफसर हैं कि इनमें से चार हवेलियों और रिवरफ्रंड गार्डन की जगह बदलकर विवादित हेरिटेज कॉरीडोर की जमीन पर ‘साइट आफ मुगल गार्डन’ की अधिसूचना जारी करने में जुटे हैं। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा)

गजब! मंत्री के लिए अफसरों ने बदल दिया 'ताजमहल का भूगोल'

asi officer made sight of mughal garden by changing geography

मंत्री के फरमान को पूरा करने की जल्दबाजी में एएसआई ने हेरिटेज कारीडोर पर बोर्ड भी लगा दिया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ताजमहल के पूर्वी गेट पर मौजूद ताज टैनरी (हवेली खान ए दुर्रान), हवेली आगा खान और हाथी खाना के साथ हेरिटेज कॉरीडोर को साइट ऑफ मुगल गार्डन के नाम से संरक्षित करने की कवायद कर रहा है।

गजब! मंत्री के लिए अफसरों ने बदल दिया 'ताजमहल का भूगोल'

asi officer made sight of mughal garden by changing geography

प्री-नोटिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है और कुछ दिनों में ही यह संरक्षित हो जाएंगे, लेकिन ‘साइट आफ मुगल गार्डन’ के नाम से एएसआई अफसर यहां चार हवेलियों को पुनर्जीवित करेंगे, जो राजा जयसिंह के नक्शे के साथ आस्ट्रियाई लेखिका ईवा कोच की पुस्तक ‘रिवरफ्रंट गार्डंस आफ आगरा’ में दर्ज हैं। इनमें हवेली असालत खां, हवेली महावत खां, हवेली आजम खान और हवेली इस्लाम खान के नाम प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गजब! मंत्री के लिए अफसरों ने बदल दिया 'ताजमहल का भूगोल'

asi officer made sight of mughal garden by changing geography

ये हवेलियां और बागीचे ताजमहल और किले के बीच मौजूदा श्मशान घाट, चंद्रशेखर पार्क, विद्युत शवदाह गृह और खान ए आलम के बीच में थे, लेकिन इनका भूगोल बदलकर इन्हें कॉरीडोर की जमीन पर नया नाम दिया जा रहा है। पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा के दौरे के समय एएसआई निदेशक ने कॉरीडोर साइट को ही असली मुगल गार्डन साइट बताकर मंजूरी ले ली, जबकि 10 साल पहले यहां यमुना नदी बहती हुई सभी ने देखी है।a

विज्ञापन

गजब! मंत्री के लिए अफसरों ने बदल दिया 'ताजमहल का भूगोल'

asi officer made sight of mughal garden by changing geography

1789 में ब्रिटिश चित्रकार थॉमस डेनियल ने जो पेंटिंग बनाई, उसमें आगरा किले के साथ हवेली इस्लाम खान और हवेली आजम खान के अवशेष नजर आते हैं। इनका जिक्र भी डेनियल ने किया है। इसी तरह चित्रकार विलियम होग्स ने 1785-1788 के बीच बनाई पेंटिंग में आगरा किला और ताजमहल का जो चित्र तैयार किया, उसमें बीच में हवेलियां और गार्डन नजर आते हैं। यही नहीं, मशहूर फोटोग्राफर रघु राय के पुराने चित्रों में जिस स्थान पर मुगल गार्डन साइट बनाई जा रही है, वहां से यमुना नदी बहती दिखती है। तब यमुना महताब बाग छोर की जगह आगरा किला की ओर से सटकर बहती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed