{"_id":"0b45d3c3a7f5e6e74dba5869565fc935","slug":"6-killed-in-agra-heavy-rain-storm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें
Sat, 04 Apr 2015 01:31 AM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा जिले में गुरुवार देर रात आई आंधी और बारिश ने ग्रामीण क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई है। इससे 6 लोगों की मौत हो गई। 26 लोग घायल हो गए।
तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें
2 of 7
बाह में 150 पोल टूटने से 214 गांव की बिजली ठप हो गई, जबकि शहर में 20 फीडरों की आपूर्ति 12 घंटे बाद हो पाई। बाह के डेरक में गांव आलू की खोदाई करने आए फतेहाबाद के नीबरी गांव निवासी मजदूर आम के पेड़ के नीचे सो रहे थे। आंधी के दौरान पेड़ टूट कर गिरने से जितेंद्र सिंह (20) पुत्र गंगाराम और मोनू (19) पुत्र राजेंद्र सिंह की मौत हो गई। सात मजदूर घायल हो गए।
तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें
3 of 7
एत्मादपुर के सुरैरा गांव में पेड़ गिरने से वहां के रामभरोसी के पुत्र अभिजीत (17) की मौत हो गई। गांव शीशिया निवासी भूरा पुत्र विशंभर, बंटू पुत्र प्रकाश, एसो पुत्र श्याम पेड़ गिरने से घायल हो गए। गांव रायपुर निवासी दया सिंह के पुत्र कमल सिंह और राजू, पत्नी राजो और पुत्री नीलम छप्पर गिरने से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें
4 of 7
मैनपुरी में गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे आई तेज आंधी ने जिले में भारी तबाही मचाई है। भोगांव क्षेत्र के ग्राम नूरमपुर में रामश्री पब्लिक स्कूल में टिनशेड के नीचे लेटे सुखराम सिंह यादव (60) की टिनशेड उड़ने और दीवार गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
तस्वीरें: आंधी और बारिश ने मचाया कहर, गई 6 जानें
5 of 7
मथुरा जिले के नंदगांव, वृंदावन, चौमुंहा, राया, मांट, छाता, बलदेव क्षेत्र में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि और बरसात ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। गांव डडीसरा में बरसात के दौरान बिजली गिरने से तीन गायों की मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।