मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?
पीएम मोदी शुक्रवार की दोपहर वाराणसी के डीरेका गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। एक घंटे की इस मुलाकात में 45 मिनट मोदी ने कार्यकर्ताओं के दिल की बात सुनी और 15 मिनट अपने मन की बात की। नमो सर की इस क्लास में 135 कार्यकर्ताओं ने अपनी हाजिरी दर्ज कराई।
मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?
इस मुलाकात में पीएम ने संगठन के लोगों से अपनी सरकार के कामकाज का फीडबैक लेने के साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने महंगाई, गैस सब्सिडी, खाद की कालाबाजारी आदि मसलों पर भी खुली चर्चा की। पीएम ने महापौर, विधायक को दरकिनार कर छोटे कार्यकर्ताओं को तरजीह दी।
मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?
यूरिया की कालाबाजारी के मुद्दे पर मोदी ने कहा कि निजी फर्टिलाइजर कंपनियां खाद की कालाबाजारी करती हैं। इससे निबटने के लिए उन्होंने खाद के तौर पर नीम की खली के प्रयोग पर जोर देने की बात कही। कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए राज्य सरकार से बात कर बिचौलियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?
गैस सब्सिडी की चर्चा के दौरान पीएम ने बताया कि पहले 19 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी सरकार को देनी पड़ती थी। जब से उपभोक्ताओं को बैंक से जोड़ा गया है, 6000 करोड़ रुपये की सरकार को बचत हुई है।
मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा ये ऐप डाउनलोड करो, जानिए कौन?
पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने स्मार्ट फोन पर ‘मोदी एप’ डाउनलोड करने की भी नसीहत दी। कहा कि इससे आप सीधे मुझसे जुड़ सकते हैं। एक घंटे की बैठक में पीएम ने तीन दफा कार्यकर्ताओं से स्मार्ट वर्किंग की बात कही।