फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महज 11 साल की उम्र में ग्रेजुएट बन गया ये लड़का

Sun, 24 May 2015 03:28 PM IST
Updated Sun, 24 May 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन

महज 11 साल की उम्र में ग्रेजुएट बन गया ये लड़का

11 year old child become graduate

भारतीय मूल के छात्र तनिष्क अब्राहम ने अमरीका में महज 11 साल की उम्र में स्नातक की डिग्री हासिल की है। कैलिफ़ोर्निया के साक्रामेंटो में रहने वाले तनिष्क ने अमरिकन रिवर कॉलेज से 1800 अन्य छात्रों के साथ 20 मई को स्नातक की डिग्री हासिल की। अब्राहम अमरिकन रिवर कॉलेज से ग्रेजुएट होने वाले सबसे कम उम्र के छात्र हैं।

महज 11 साल की उम्र में ग्रेजुएट बन गया ये लड़का

11 year old child become graduate

तनिष्क ने गणित, विज्ञान और विदेशी भाषा अध्ययन में स्नातक की डिग्री हासिल की। तनिष्क 10 साल की उम्र में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी और वह अमरिकन रिवर कॉलेज में सात साल की उम्र से पढ़ाई कर रहे हैं। तनिष्क ने अपनी शुरुआती शिक्षा स्कूल में नहीं बल्कि घर पर ही की। तनिष्क चार साल की उम्र से मेन्सा इंटरनेशनल के सदस्य भी हैं. मेन्सा इंटरनेशनल ऐसे बुद्धिमान लोगों का संगठन है जिनका आईक्यू का स्तर बहुत ऊंचा होता है।

महज 11 साल की उम्र में ग्रेजुएट बन गया ये लड़का

11 year old child become graduate

कॉलेज के एक प्रवक्ता के अनुसार, “माना जा रहा है कि तनिष्क सबसे कम उम्र में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले शख्स हैं, लेकिन हमारे पास कोई रिकॉर्ड्स नहीं हैं, जिससे इसकी पुष्टि हो सके। इतना तय है कि वह इस साल के सबसे कम उम्र के ग्रेजुएट हैं।” तनिष्क पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब पिछले साल अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेजा था। भविष्य की योजनाओं पर अब्राहम कहते हैं, “मैं डॉक्टर बनना चाहता हूं, लेकिन साथ ही मैं मेडिकल रिसर्चर भी बनना चाहता हूं और साथ ही अमरीका का राष्ट्रपति भी।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed