{"_id":"25b639b1da1b33a9bced095a3689ab8c","slug":"woman-24-found-pushing-her-dead-three-year-old-son-in-a-swing-at-park","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: मां रात भर अपने मृत बच्चे को झूला झुलाती रही","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दर्दनाक: मां रात भर अपने मृत बच्चे को झूला झुलाती रही
Sun, 24 May 2015 03:27 PM IST
Updated Sun, 24 May 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
दर्दनाक: मां रात भर अपने मृत बच्चे को झूला झुलाती रही
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैरीलैंड की पुलिस उस समय हैरान रह गई जब उसे पता चला कि एक 24 वर्षीय मां अपने 3 साल के मृत बच्चे को झूला झुला रही है। अभी पुलिस इस 24 वर्षीय महिला की पहचान नहीं कर पाई है कि ये कौन है? पुलिस को पता चला कि एक 24 वर्षीय महिला रात भर अपने एक 3 वर्षीय बच्चे को झूला झुलाती रही। यह महिला मैरीलैंड के विल्स मैमोरियल पार्क में अपने मृत बच्चे के साथ मौजूद थी।
दर्दनाक: मां रात भर अपने मृत बच्चे को झूला झुलाती रही
2 of 4
पुलिस के मुताबिक वो महिला रात भर अपने बच्चे के साथ प्ले ग्राउंड में मौजूद थी। महिला से बच्चे को लेकर पुलिस ने उसे स्वास्थ्य निरीक्षण के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए चार्ल्स काउंटी शैरिफ ने बताया था कि हम इस बाबत सूचना मिली कि एक महिला पार्क में अपने बच्चे को झूला झुला रही है। इस सूचना के मिलने के बाद हम पार्क पहुंचे थे।
दर्दनाक: मां रात भर अपने मृत बच्चे को झूला झुलाती रही
3 of 4
पुलिस के मुताबिक जब वह सुबह 6.55 मिनट पर प्लेग्राउंड पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि महिला अपने बच्चे को झूले पर झुला रही है। थोड़ी देर बाद पुलिस को लगा कि वह बच्चा मर चुका है। इसके बाद पुलिस उस मां को अस्पताल ले गई, जहां पर उसका मेडिकल चेक अप किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्दनाक: मां रात भर अपने मृत बच्चे को झूला झुलाती रही
4 of 4
डाएने रिचर्डशन ने बताया कि उस महिला के काम पर पिछले कुछ दिनों से नजर रखी जा रही थी। उन्होंने बताया कि अभी भी इस मामले में हम कई जवाब ढूंढ रहे हैं। अभी भी यह जवाब हमें नहीं मिले हैँ। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।