स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?
पहली ही फिल्म में सलमान, शाहरुख और आमिर की हीरोइन बनीं और फिल्में भी सुपर हिट हुईं। लेकिन आज बड़े परदे से गायब हैं ये हीरइनें।
स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?
फिल्म मैंने प्यार किया में सलमान खान की हीरोइन बनकर भाग्यश्री ने फिल्मी जगत में कदम रखा। फिल्म जबरदस्त हिट हुई, आज भी इस फिल्म के गाने लोगों की जुबां पर रहते हैं। लेकिन भाग्यश्री की एक शर्त उन्हें ले डूबी। भाग्यश्री ने फिल्म निर्माताओं के सामने शर्त रखी कि वो केवल अपने पति के साथ ही फिल्म करेंगी। भाग्यश्री ने सिनेमा छोड़ दिया लेकिन अक्सर पार्टियों में देखी जाती हैं।
स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?
भूमिका चावला। इस खूबसूरत अदाकारा ने भी सलमान की हीरोइन बन फिल्म तेरे नाम से रुपहले परदे पर एंट्री की। इसके बाद अभिषेक के साथ भूमिका फिल्म रन में नजर आईं। लेकिन योगा गुरू भरत ठाकुर से शादी करने बाद से बड़े परदे पर भूमिका नहीं दिखीं।
स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?
साल 2004 में शाहरुख खान की हिट फिल्म स्वदेश में गायत्री जोशी हीरोइन थीं। लेकिन साल 2005 में कारोबारी विकास ओबरॉय से शादी करने के बाद फिर कभी ये फिल्मों में नहीं दिखीं।
स्टार खानों के साथ आगाज करने वाली ये हीरोइनें अब कहां हैं?
स्नेहा उल्लाल ने साल 2005 में सलमान की हीरोइन के तौर पर फिल्म लकी से हिंदी फिल्मों में कदम रखा। इसके बाद साल 2007 में जाने भी दो यारो, 2009 में क्लिक और अब 2015 में बेजुबान इश्क में स्नेहा नजर आईं। लेकिन स्नेहा की फिल्मों में अंतर इतना है कि रुपहले परदे पर ये न के बराबर ही लगती हैं। स्नेहा के बारे में कहा जाता रहा है कि ये पूर्व मिस वर्ल्ड और अदाकारा ऐश्वर्या राय की हूबहू लगती हैं।