सुशांत सिंह राजपूत लंबे समय से धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म पर काम कर रहे हैं। उन्होंने धोनी से खुद को इतना मिला लिया है, कि उनकी एक वीडियो में देखकर आप इस हीरो को पहचान ही नहीं पाएंगे।
क्रिकेट के असली फैन होंगे तभी पहचान पाएंगे धोनी हैं या कोई और?
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वो नेट में बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिख रहे हैं। लेकिन अगर आप ये थोड़ी देर को भूला दें तो कि आपने सुशांत का फेसबुक पेज खोला है, तो उनमें और धोनी में फर्क करना मुश्किल है।
क्रिकेट के असली फैन होंगे तभी पहचान पाएंगे धोनी हैं या कोई और?
सुशांत सिंह राजपूत इसमें बिलकुल ऐसे ही दिख रहे हैं। जैसे अपने करियर के शुरुआती दिनों में धोनी दिखते थे। लंबे-लंबे बालों के साथ। लेकिन इस वीडियो में धोनी के स्टांस को भी छोड़ दिया जाए तो एक और बात इसमें बेहद खास है।
क्रिकेट के असली फैन होंगे तभी पहचान पाएंगे धोनी हैं या कोई और?
इस वीडियो में सुशांत धोनी को दुनियाभर में मशहूर करने वाले हेलीकॉप्टर शॉट पर हाथ आजमा रहे हैं। दरअसल सुशांत ये सब धोनी की जिंदगी पर बन रही फिल्म को लेकर कर रहे हैं। इसमे सुशांत भारत के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी का किरदार निभा रहे हैं। सुशांत सिर्फ नेट पर ही पसीना नहीं बहा रहे हैं।
क्रिकेट के असली फैन होंगे तभी पहचान पाएंगे धोनी हैं या कोई और?
सुशांत धोनी की निजी जिंदगी को भी नजदीक से देख रहे हैं। हाल ही में वो धोनी की बेटी जीवा से भी मिले थे। देर तक वो धोनी की बेटी को गोद में लेकर उनसे खेलते रहे।