सनी देओल को करारा झटका, फिल्म रिलीज कर पाएंगे या नहीं?
'ढ़ाई किलो का हाथ जिस पर पड़े वो उठता नहीं उठ जाता है' और 'तारीख पे तारीख' जैसे डायल़ग आपको याद होंगे। सनी देओल के एक-एक डायलॉग पर सिनेमा हॉल सीटियों से गूंज उठता। लेकिन हर बड़े सितारे का स्टारडम एक दिन खत्म हो जाता है। इसके बाद का वक्त उसे किस कदर रुलाता है। इस बात को जानने के लिए सनी के साथ जो कुछ हो रहा है, उससे समझा जा सकता है।
सनी देओल को करारा झटका, फिल्म रिलीज कर पाएंगे या नहीं?
सनी ने खुद ही फिल्म बनाने की ठानी। सनी देओल खुद ही प्रोड्यूसर भी बन गए। वो पिछले काफी समय से अपनी हिट फिल्म 'घायल' का सीक्वल 'घायल वंस अगेन' बना रहे हैं। इसके वो एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी खुद ही हैं। लेकिन शायद सनी समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आजकल कैसे फिल्म का प्रमोशन होता है। वो फिल्म मे इतना पैसा लगा चुके हैं कि उनको संपत्ति को गिरवी रखना पड़ गया है।
सनी देओल को करारा झटका, फिल्म रिलीज कर पाएंगे या नहीं?
सनी देओल को आज तक दर्शक एक-एक घूंसे में कई-कई गुण्डो को धूल चटाते देखते रहे हैं। सनी देओल की 'सातों को साथ मारूंगा' और नल उखाड़ बुरे लोगों पर टूट पड़ने की छवि उनके चाहने वालों को पसंद आती है। लेकिन अब ये खबर उनके फैंस का दिल तोड़ सकती है।
सनी देओल को करारा झटका, फिल्म रिलीज कर पाएंगे या नहीं?
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार, सनी ने अपना स्टूडियो गिरवी रख फाइनेंसरों का पैसा लौटाया। बताया जा रहा है कि अभी सनी पर फिल्म के लिए लिया गया काफी पैसा उधार है। ऐसे में सनी को फिल्म से बेहद उम्मीद है। फिल्म के पिट जाने की स्थिति में सनी की मुश्किल बेहद बढ़ सकती हैं।
सनी देओल को करारा झटका, फिल्म रिलीज कर पाएंगे या नहीं?
सनी ने कहा कि कि अगर वो बुरे आदमी बनकर पर्दे पर दिखे तो देखिएगा बहुत बुरे आदमीं बनकर दिखेंगें। उनका इशारा साफ था कि वो विलेन का रोल भी अच्छे से कर सकते हैं। हालांकि सनी अपने प्रशंसकों को लेकर चिंतित से दिखे।