सनी देओल को इस समय उनके करियर ने एक ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। जहां वो बेहद महीन रेखा पर हैं, अगर फिसले तो संभलना मुश्किल होगा।
फिर उसी नाजुक स्थिति में पहुंच गई सनी देओल की जिंदगी
सनी देओल की इस शुक्रवार को 'घायल वंस अगेन' रिलीज हो रही है। ये फिल्म उनकी 1990 में आई घायल का सीक्वल है। यूं तो बॉलीवुड में सीक्वल बनाने का सिलसिला काफी दिन से चल रहा है। यहां तक कि कई दफा देखने में आया है कि सीक्वल को लेकर दर्शक बहुत दिलचस्पी भी नहीं दिखाते। लेकिन सनी की 'घायल वंस अगेन' इस अभिनेता के लिए ये सिर्फ फिल्म नहीं रह गई है। दरअसल कई सारी बातें हैं, जो उनकी 26 साल पहले आई घायल से मिलती हैं। इसलिए ये फिल्म कुछ ज्यादा ही खास हो गई है।
फिर उसी नाजुक स्थिति में पहुंच गई सनी देओल की जिंदगी
1990 में सनी देओल अपनी पहचान बना चुके थे। मगर जिस समय उन्होंने घायल की उनका स्टारडम मुश्किल में था। सनी इस समय एक बड़ी हिट की तलाश में थे। तभी उनके पास एक नए निर्देशक राजकुमार संतोषी घायल की स्क्रिप्ट लेकर आए। सनी को कहानी पसंद आ गई। 'घायल वंस अगेन' की तरह ही तब भी घायल में धर्मेंद्र ने पैसा ही लगाया था।
फिर उसी नाजुक स्थिति में पहुंच गई सनी देओल की जिंदगी
सनी देओल को फिल्म के लिए फाइनेंसर ढूंढ़े नहीं मिले। जिन लोगों ने फिल्म में पैसा लगाया वो भी फिल्म की रिलीज लगातार खिसकने के कारण हाथ खीचनें लगे। आखिरकार सनी को ये पैसा लौटाने के लिए अपने ऑफिस को गिरवी रखना पड़ा है।
फिर उसी नाजुक स्थिति में पहुंच गई सनी देओल की जिंदगी
पहले दिन आमिर और माधुरी की जोड़ी सनी देओल पर भारी पड़ी लेकिन फिल्म देखकर बाहर निकलने वाले दर्शकों ने फिल्म के लिए प्रमोशन का काम किया। सनी की घायल दर्शकों को भा गई। फिल्म सुपरहिट हुई।