जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
सत्तर के दशक में अचानक देशभर की लड़कियों में एक अनोखे ढ़ंग से बाल कटाने का पागलपन सवार हो गया था। लड़कियां-महिलाएं हेयर सैलून, पार्लर में जाकर एक नये और और बेहद ही अनोखे तरह का हेयरकट करने की मांग करती थीं।
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
तब लड़कियों के बताने के लिए बस ये होता था कि साधना जी जैसे बाल काट दीजिए। कुछ लड़कियां उनका नाम भी नहीं जानती थीं, बस उनकी फिल्मों का नाम बताकर उनकी तरह बाल काटने को कहती थीं। जल्द ही ज्यादातर पार्लरों में साधना जी की तस्वीर दिखने लगी।
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
यहीं से बाल कटाने का एक नया फैशन चल पड़ा, जो करीब तीन दशक तक लड़कियों में खूब आम रहा। हाल ही में जब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को 1960 के दशक की पृष्ठभूमि की लड़की का किरदार निभाना था तो उन्होंने फटाक से साधना कट बाल कटा लिया।
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
लेकिन कभी आपने जानने की कोशिश की इतनी मशहूर हेयरस्टाइल के पीछे की कहानी क्या है। साधना को पहली दफे इस तरह की एकदम हटके हेयर स्टाइल रखने की क्या जरूरत पड़ी, जब पहले ही बेहद महशूर हेयरस्टाइल आम थीं।
जिस 'साधना कट' के लिए लड़कियां पागल थीं, उसकी कहानी
जानकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे कि जो हेयरस्टाइल इतनी चर्चित हुई वह कोई हेयरस्टाइल थी ही नहीं, बल्कि साधना की कुछ कमियों को छुपाने के लिए बाल आगे कर दिए गए थे। असल में साधना कट की खूबी ये थी कि माथे की ठीक ऊपर के बालों को इतना छोटा कर दिए जाए कि वह माथे को भरे रहें।