ट्विटर पर बिकनी की बात करने लगे सिद्धार्थ और आलिया
सिद्धार्थ और आलिया को ट्विटर पर चैट करना महंगा पड़ गया। बातों-बातों में आलिया ने अपनी निजी बात कह दी इसके बाद दोनों के इस ट्वीट चैट को लेकर चर्चाएं हैं।
ट्विटर पर बिकनी की बात करने लगे सिद्धार्थ और आलिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने कभी स्वीकार तो नहीं किया कि उनके रिश्ते क्या हैं लेकिन एक-दूसरे के लिए अपना लगाव भी नहीं छुपाया। दोनों के कई बार साथ छुट्टियां मनाने की खबरें आती रही हैं। इस बार बात कुछ आगे बढ़ गई है।
ट्विटर पर बिकनी की बात करने लगे सिद्धार्थ और आलिया
बीता वेलेंटाइन उन्होंने गोवा में साथ मनाया। हाल में वोग पत्रिका के कवर और अंदर दोनों की नजदीकियां दिखाती फोटो छपी हैं जिनमें आलिया बहुत कम कपड़ों में हैं और सिद्धार्थ ने शर्ट नहीं पहना है।
ट्विटर पर बिकनी की बात करने लगे सिद्धार्थ और आलिया
इन तस्वीरों की चर्चा शुरू ही हुई कि सिद्धार्थ ने ट्विटर पर आलिया से सवाल किया है कि क्या मालदीव चलना पसंद करोगी। आलिया ने भी कहा कि हां जरूर। दोनों की बात यहां तक तो ठीक थी। इसके बाद बात बिकनी तक पहुंच गई।
ट्विटर पर बिकनी की बात करने लगे सिद्धार्थ और आलिया
आलिया ने सिद्धार्थ से कहा, जरा बिकनी बॉडी बना लूं। लोग चकित हैं कि जब ये दोनों ऐक्टर दुनिया के सामने अपने रिश्तों पर बात नहीं करते तो ट्विटर पर एक-दूसरे से अपनी प्राइवेट बातें करने का क्या मतलब? अटकलें कुछ और भी हैं।