जब गौरी को कोने में अकेला छोड़ प्रियंका में खो गए थे शाहरुख
शाहरुख और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पंसदीदा जोड़े में से एक माने जाते हैं। गौरी फिल्मों की न हो कर भी जिस तरह एक सिलैब्रिटी की तरह रहती हैं वह काबिल-ए- तारीफ है। शाहरुख गौरी के कितने बड़े दीवाने हैं यह भी सब जानते हैं। फिर भी इन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया था जब लगा था कि यह जोड़ा भी अलग होने की कगार पर है।
जब गौरी को कोने में अकेला छोड़ प्रियंका में खो गए थे शाहरुख
शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते पर कई सवाल उठे हैं। दोनों की नजदीकियों ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं शाहरुख-गौरी के घर में भी उथल पुथल मचा दी। खबरें तो यहां तक आई थीं कि प्रियंका और शाहरुख ने छिप कर शादी भी कर ली है। लेकिन वह गौरी ही थीं जिन्होंने इन सारी अफवाहों पर यकीन करने से मना कर दिया।
जब गौरी को कोने में अकेला छोड़ प्रियंका में खो गए थे शाहरुख
शुरुआत तब हुई थी जब अचानक ही शाहरुख की जिंदगी में प्रियंका की अहमियत बढ़ गई। दूसरी हीरोइनों के बदले शाहरुख प्रियंका की पहली पसंद बन गईं लेकिन गौरी ने इसे सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता बना तक बात टाल दी। फिर एक वक्त आया जब गौरी का भी विश्वास अपने पति पर से हिल गया।
जब गौरी को कोने में अकेला छोड़ प्रियंका में खो गए थे शाहरुख
गौरी को तब शक होने लगा जब प्रियंका भी उनके घर मन्नत की हर उस पार्टी का हिस्सा होने लगीं जिसमें सिर्फ करीबी ही आते थे। पक्की दोस्त सुजैन और अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर के लाख समझाने पर भी गौरी असलियत नहीं देखना चाहती थीं।
जब गौरी को कोने में अकेला छोड़ प्रियंका में खो गए थे शाहरुख
फिल्म डॉन 2 की बर्लिन में शूटिंग पूरी कर के जब एसआरके घर लौटे तो उन्होंने पार्टी रखी जिसमें प्रियंका भी बुलाई गईं। ताज्जुब की बात थी कि प्रियंका और गौरी ने काफी अच्छा वक्त बिताया और खूब बाते कीं। मेहर और सुजैन ने गौरी को प्रियंका के रवैये से सतर्क रहने की सलाह भी दी लेकिन गौरी ने उन्हें ही चुप करा दिया।