जेल के बाहर आए संजय दत्त, क्यों किया गेट पर सेल्यूट?
1993 के बम धमाकों में सजा पाए संजय दत्त आज जेल से रिहा हो गए हैं। पुणे की यरवदा जेल से बाहर आते समय उनके पास कुछ किताबें और एक बैग था। उन्होंने जेल के गेट से निकलकर तिरंगे को सेल्यूट किया। इसकी एक बड़ी वजह सामने आई है।
जेल के बाहर आए संजय दत्त, क्यों किया गेट पर सेल्यूट?
संजय दत्त को 1993 के बम धमाकों में दोषी पाया गया था जिसके लिए उन्हें कोर्ट से 5 साल की सजा मिली। आज वो अपनी सजा पूरी करने के बाद जेल से बाहर आए। जेल के गेट से ही वो क्या करते हैं इस पर सबकी निगाहें थी। जेल से बाहर निकलते संजय दत्त नीली शर्ट और जींस में दिखे।
जेल के बाहर आए संजय दत्त, क्यों किया गेट पर सेल्यूट?
जेल से बाहर निकलते सजंय दत्त के पास एक बैग और हाथ में कुछ फाइलें थीं। संजय दत्त ने जेल के गेट से बाहर आने के बाद अपना बैग जमीन पर रखा और झंडे की तरफ मुड़कर सलामी दी। इसके पीछे की खास वजह सामने आई है। दरअसल ये सब पहले से तय था। उनको ये सब करने के लिए कह दिया गया था।
जेल के बाहर आए संजय दत्त, क्यों किया गेट पर सेल्यूट?
संजय दत्त ने इसके बाद झुककर गार्ड का सम्मान किया। उन्होंने गेट पर लगे झंडे को सलामी दी। इस दौरान उनका बैग जमीन पर रखा था जबकि कुछ फाइलें उन्होंने हाथ में ही ली हुईं थी। इसके बाद वो बैग उठाकर बाहर की ओर चल दिए। दरअसल झंडे को सलामी देने की शूटिंग की गई है। जो उनकी बायोपिक में दिखेगी। राजकुमार हिरानी ये फिल्म बना रहे हैं।
जेल के बाहर आए संजय दत्त, क्यों किया गेट पर सेल्यूट?
इसके बाद संजय दत्त को पुलिस के घेरे में जेल से बाहर अपनी गाड़ी तक आए। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।