दुबई की सड़क पर सलमान से लिपट गईं रोमानियाई गर्लफ्रेंड!
सलमान खान और लूलिया वंतूर के रिश्ते को लेकर लंबे समय से फिल्मी गलियारों में चर्चा है। इस पर सलमान कुछ भी कहने से बचते रहे हैं लेकिन अब ऐसी तस्वीर सामने आई हैं जिनसे खलबली मच गई है।
दुबई की सड़क पर सलमान से लिपट गईं रोमानियाई गर्लफ्रेंड!
दुबई में प्रशंसकों द्वारा खींची तस्वीरें वायरल हैं, जिनसे साफ है कि 35 बरस की लूलिया संग 50 के सलमान जीवन में आगे बढ़ने के प्रति बहुत गंभीर हैं। लूलिया के साथ सलमान की दोस्ती उन पुराने हसीन चेहरों जैसी नहीं रही है जिसमें सलमान ऐक्टिंग के लिए उन्हें आगे बढ़ाते रहे हैं। लूलिया का नाम सलमान ने कभी किसी प्रोडक्शन हाउस को प्रस्तावित नहीं किया और न ही लूलिया फिल्में पाने के प्रयास करती दिखीं। साफ है कि सलमान और लूलिया के इरादे बिल्कुल अलग हैं।
दुबई की सड़क पर सलमान से लिपट गईं रोमानियाई गर्लफ्रेंड!
एक फोटो में लूलिया सलमान को किस करते दिख रही हैं, जो काफी वायरल हो रही है। सलमान का लूलिया के साथ दिखना कोई नई बात नहीं है। लूलिया को कई बार सलमान के फॉर्म हाउस और परिवार के साथ देखा गया है। इस बार सलमान बहुत अहम काम छोड़कर लूलिया के साथ गए हैं।
दुबई की सड़क पर सलमान से लिपट गईं रोमानियाई गर्लफ्रेंड!
खबर थी कि सलमान अपने दोस्त संजय दत्त के जेल से छूटने पर शानदार पार्टी देंगे। संजय दत्त गुरूवार को को जेल से छूट गए। हर कोई पूछ रहा है संजय के जिगरी यार सलमान कहां हैं?
दुबई की सड़क पर सलमान से लिपट गईं रोमानियाई गर्लफ्रेंड!
पिछला हफ्ता सलमान और उनके परिवार के लिए अहम था, जब वे दुबई में छुट्टियां बिता रहे थे। इन छुट्टियों में रोमानियाई मॉडल लूलिया वेंतूर भी थीं और सलमान उनके साथ न केवल सहज बल्कि मस्ती के मूड में थे। वह खुल कर दुबई के बाजारों में घूमे, अपने फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचाई, हंसी-मजाक की।