इन हीरोइनों की प्रेगनेंसी पर लगातार किया गया शक?
बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानिए जिनकी प्रेगनेंसी को लेकर लगातार शक किया गया। कभी सही निकला तो कभी गलत।
इन हीरोइनों की प्रेगनेंसी पर लगातार किया गया शक?
अमिताभ बच्चन की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की प्रेगनेंसी को लेकर लगातार चर्चाएं हुईं। बॉलीवुड गलियारों में यह बात कई बार फैली कि ऐश दूसरी बार प्रेगनेंट हैं। यह भी कहा गया कि ऐश अपनी प्रेगनेंसी की वजह से बॉलीवुड में अपनी वापसी के कार्यक्रम को टाल रही हैं। लेकिन यह अफवाह गलत साबित हुई।
इन हीरोइनों की प्रेगनेंसी पर लगातार किया गया शक?
शादी के बाद जब विद्या बालन थोड़ी मोटी दिखने लगीं तो यह कयास लगने लगे कि विद्या प्रेगनेंट हो गईं। शादी के साइड इफेक्ट फिल्म के दौरान ही यह कहा गया कि वह मां बनने वाली हैं। लेकिन यह बाद में यह अफवाह साबित हुई।
इन हीरोइनों की प्रेगनेंसी पर लगातार किया गया शक?
करीना कपूर के साथ ऐसा कई बार हुआ। करीना के बारे में प्रेगनेंसी को लेकर इतनी अफवाह फैली कि करीना को बकायदा इसका खंडन करना पड़ा। करीना के पिता रणधीर कपूर ने ये तक कहा कि करीना न तो अभी प्रेगनेंट हैं और न ही अभी वे बच्चा प्लान कर रही हैं।
इन हीरोइनों की प्रेगनेंसी पर लगातार किया गया शक?
ऐशा देओल की शादी व्यवसायी भरत तख्तानी ने 2012 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही यह अफवाह आने लगी कि ऐशा प्रेगनेंट हैं। कई तस्वीरों में ऐसा के पेट को मार्क करते हुए यह दिखाया गया कि ऐशा मां बनने वाली हैं लेकिन यह बात भी अफवाह साबित हुई।