भुखमरी और कंगाली की वजह से मरे ये सितारे?
बॉलीवुड जब सरआंखों पर बैठाता है तो पुछना क्या लेकिन जब भुलाता है तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं। बीते जमाने में रूपहले पर्दे के आगे पीछे ऐसे कई सितारे हुए जिन्होंने अपने काम से इतिहास रचा, पर उन्हें अपने अंतिम दिन बेहद मुफलिसी में काटने पड़े। जानिए ऐसे ही स्टार्स के बारे में।
भुखमरी और कंगाली की वजह से मरे ये सितारे?
पद्म भूषण से सम्मानित चरित्र अभिनेता एके हंगल को अपने अंतिम दिनों में एक छोटे से कमरे में अपनी जिंदगी गुजारनी पड़ी। वे 95 साल की उम्र में अपने बेटे के साथ खंडहर जैसे घर में रह रहे थे। उन्होंने शोले, बावर्ची और शौकीन जैसी हिट फिल्मों में काम किया। उनका फिल्म शोल का डायलॉग 'कितना सन्नाटा है भाई!' बहुत मशहूर हुआ।
भुखमरी और कंगाली की वजह से मरे ये सितारे?
बॉलीवुड का बैजू बावरा, यानी अभिनेता भारत भूषण ने कालिदास, तानसेन, कबीर और मिर्जा गालिब जैसे चरित्रों को पर्दे पर जीया, लेकिन उन्हें अपने अंतिम दिनों में गुजारा चलाने के लिए दोयम दर्जे की छोटी भूमिकाएं करनी पड़ी। उनके अंतिम दिन काफी मुफलिसी में बीते। वे गायक बनने का ख्वाब लेकर मुंबई आये थे पर चित्रलेखा की एक छोटी सी भूमिका ने उन्हें अभिनेता बना दिया।
भुखमरी और कंगाली की वजह से मरे ये सितारे?
प्रसिद्ध फोटोग्राफर जगदीश माली ने तीन दशक पहले बॉलीवुड के टॉप स्टार्स के ग्लैमरस फोटो उतारे जो फिल्मी पत्रिकाओं के कवर पर छपे। लेकिन अपने अंतिम समय में उन्हें मुंबई के भिखारियों में पाया गया। एक अभिनेत्री ने नजर पड़ने पर सलमान खान की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचवाया। जबकि जगदीश की बेटी भी बॉलीवुड से जुड़ी हैं।
भुखमरी और कंगाली की वजह से मरे ये सितारे?
अभिनेत्री मीना कुमारी बॉलीवुड की बड़ी अदाकारा रहीं लेकिन बावजूद उनके पास अंतिम दिनों में अस्पताल का बिल चुकाने तक के पैसे नहीं थे। उनकेअस्पताल का बिल एक डॉक्टर ने अदा किया जो मीना का जबरदस्त फैन था। उन्हें शराब की बूरी लत थी जिसने उनकी जान ले ली। कहा जाता है कि यह लत उन्हें गुरूदत्त साहब से मिली।