'शोले' से प्रभावित होकर बनीं बॉलीवुड की ये फिल्में
वैसे तो 'शोले 'अपनेआप में एक कल्ट क्लासिक कही जाने वाली फिल्म है। इस फिल्म ने ना सिर्फ उस दौर के लोगों के दिलों को जीता बल्कि आज भी लोगों के दिलों पर राज करती है। कभी इस फिल्म से किरदारों से तो कभी स्टोरी से प्रभावित होकर कई फिल्में बनती चली आई हैं। ये हैं वो कुछ फिल्में।
'शोले' से प्रभावित होकर बनीं बॉलीवुड की ये फिल्में
'शोले' ने अगर वाकई किसी निर्देशक को सबसे ज्यादा उस जैसी फिल्म बनाने को प्रेरित किया तो वो थे राम गोपाल वर्मा। साल 2007 में उन्होंने 'शोले' का रीमेक बनाकर अपने फिल्मे करियर की जैसे सबसे बड़ी भूल कर दी। उनके इस ऑफिशियल रीमेक का नाम था 'आरजीवी की आग'। इस फिल्म में खुद सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने काम किया। फिल्म बुरी तरह से पिटी।
'शोले' से प्रभावित होकर बनीं बॉलीवुड की ये फिल्में
साल 1975 में बनी 'शोले' यकीनन बॉलीवुड की ऐसी फिल्म है जिसे भूल पाना नामुमकिन है। इस फिल्म के किरदारों को भी लोग आज तक जहन में बैठा कर रखे हुए हैं। पिछले साल ही 'गब्बर इज बैक' नाम की फिल्म आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार का लीड रोल था। इस फिल्म के निर्देशक का नाम क्रिश है।
'शोले' से प्रभावित होकर बनीं बॉलीवुड की ये फिल्में
अगर आप भूल गए हैं तो हम आपको याद दिला दें कि साल 2009 में एक मूवी आई थी जिसका नाम था 'जय-वीरू'। कुनाल खेमू और फरदीन खान ने इसमें जय-वीरू के किरदार को निभाया था। इस फिल्म की कहानी 'शोले' से काफी अलग थी। लेकिन दोस्ती के नाम पर जिस नाम को पूरा इंडिया आज भी जानता है उसी नाम को इस फिल्म में अपनाया गया। फिल्म पिट गई थी। इसके निर्देशक का नाम है पुनीत सिरा।
'शोले' से प्रभावित होकर बनीं बॉलीवुड की ये फिल्में
शोले' के प्रभाव में आकर बनाई गई फिल्मों में ऐसी भी फिल्में शामिल हैं जिनके नाम और ना ही कैरेक्टर ओरिजनल शोले से मेल खाते हैं। बल्कि जो मिलता है वो है स्टोरी प्लॉट। अब साल 2000 में बनी फिल्म 'मेला' को ही ले लीजिए। आमिर खान और उनके भाई ने इस फिल्म में एक्टिंग की थी। इस फिल्म की कहानी भी कमोबेश ओरिजनल शोले से मेल खाती थी। इसमें ट्विंकल खन्ना के किरदार रूपा को गांव के नामी गुंडे उसके परिवारवालों को मार डालकर अगवा कर ले जाते हैं। तभी आमिर खान और उनके भाई के किरदार दो यारों की तरह रूपा की जान बचाने और गुंडों का नामोनिशां मिटाकर गांव वालों को राहत पहुंचाने आते हैं।