500 करोड़ रुपये के हीरो हुए 'बाजीराव' रणवीर सिंह
बॉक्स ऑफिस पर कमाई को आज किसी भी हीरो के लिए बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में रणवीर सिंह को 'बाजीराव मस्तानी' से बड़ी सफलता मिली है। रणवीर सिंह 500 करोड़ के हीरो हो गए हैं।
500 करोड़ रुपये के हीरो हुए 'बाजीराव' रणवीर सिंह
'बाजीराव मस्तानी' शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 131.45 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 131 करोड़ की कमाई के साथ ही इस फिल्म ने रणवीर सिंह को 500 करोड़ का हीरो बना दिया है।
500 करोड़ रुपये के हीरो हुए 'बाजीराव' रणवीर सिंह
बॉलीवुड हंगामा डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, 'बाजीराव मस्तानी' रणवीर सिंह की दूसरी फिल्म है जिसने 100 करोड़ी क्लब में प्रवेश किया है। इससे पहले संजयलीला भंसाली की ही फिल्म 'रामलीला' ने 116.33 करोड़ का बिजनेस किया। लेकिन रणवीर सिंह किस तरह भारतीय बॉक्स ऑफिस के 500 करोड़ी बने? आइए हम आपको बताते हैं।
500 करोड़ रुपये के हीरो हुए 'बाजीराव' रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ने अब तक आठ फिल्मों में काम किया है। उनके करियर की सभी फिल्मों की कुल कमाई 500 करोड़ पार हो चुकी है। उनकी फिल्में अब तक 515 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं। उनकी सभी फिल्मों की कमाई हम आपको बता रहे हैं। उनकी तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म गुंडे(78.60) है।
500 करोड़ रुपये के हीरो हुए 'बाजीराव' रणवीर सिंह
इस साल रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म 'दिल धड़कने दो' ने 76.88 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे सितारे थे।