आपबीतीः बॉलीवुड में हीरो के साथ भी कास्टिंग काउच होता है!
बॉलीवुड में हीरोइनों के साथ कास्टिंग काउच को लेकर तो आपने कई मामले पढ़ो होंगे। पर यहां हीरो के साथ भी ये सब होता है। ये बात कोई और नहीं इन दिनों के बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में एक रणवीर सिंह बता रहे हैं। उन्होंने आपबीती बयां की हैं।
आपबीतीः बॉलीवुड में हीरो के साथ भी कास्टिंग काउच होता है!
रणवीर का कहना है कि उन्हें भी अपने संघर्ष के दिनों में कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। अपनी आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रचार-प्रसार के संबंध में एक टीवी चैनल से बात कर रहे रणवीर ने अपने शुरुआती दिनों की पूरी कहानी बताई है।
आपबीतीः बॉलीवुड में हीरो के साथ भी कास्टिंग काउच होता है!
रणवीर के मुताबिक शुरुआती दिनों में खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताने वाले एक शख्स ने उन्हें रात करीब 8 बजे मुंबई के अंधेरी स्थित अपने घर में बुलाया। तब रणवीर काम ढूंढ़ रहे थे। इसलिए वह तय समय पर अपने पोर्टफोलियो के साथ वहां पहुंच गए।
आपबीतीः बॉलीवुड में हीरो के साथ भी कास्टिंग काउच होता है!
लेकिन वहां पहुंचने के बाद उन्हें असल कहानी पता चली। उस व्यक्ति का उनके पोर्टफोलियो से कोई वास्ता नहीं था। उसने रणवीर का पोर्टफोलियो देखा तक नहीं। उसने साफ कहा कि अगर रणवीर को काम चाहिए तो किसी के छूने आदि उन्हें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसे वह कुछ और न समझें। इडस्ट्री में हीरो बनने के लिए इस स्मार्ट होना कहा जाता है।
आपबीतीः बॉलीवुड में हीरो के साथ भी कास्टिंग काउच होता है!
रणवीर के अनुसार उस शख्स ने कहा, 'तुम स्मार्ट बनो, तुम सेक्सी बनो। आजकल ऐसे लोग ही आगे जा पाते हैं। अगर तुम इसके लिए राजी हो तो तुम्हे इस ऑफिस भेजूंगा, मैं तुम्हे उस ऑफिस भेजूंगा।'