राजकुमार हिरानी: एक ऐसा निर्देशक जिसकी हर फिल्म होती है ब्लॉकबस्टर
राजकुमार हिरानी बॉलीवुड के एक ऐसे नाम नाम हैं। जिन्होंने सिर्फ चार फिल्में बनाईं हैं। लेकिन इन चार फिल्मों से कामयाबी बहुत बड़ी हासिल की। कामयाबी को हासिल ही नहीं करना बल्कि कैसे बनाए रखना है, ये उनसे सीखा जा सकता है। उनकी बनाई हर फिल्म ने नए रिकॉर्ड बना दिए। 1962 में आज ही के दिन पैदा हुए राजकुमार हिरानी आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं।
राजकुमार हिरानी: एक ऐसा निर्देशक जिसकी हर फिल्म होती है ब्लॉकबस्टर
राजकुमार हिरानी के पिता एक सिंध(अब पाकिस्तान) के रहने वाले थे, जो कि एक टाइपिंग स्कूल चलाते थे। वो बंटवारे के बाद भारत आ गए। लेकिन राजकुमार हिरानी ने पापा का काम ना कर कुछ बड़ा करने की ठानी हुई थी। थियेटर की तरफ उनका रुझान हुआ। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट पुणे में दाखिला लिया हीरो बनने के इरादे से। लेकिन पढ़ते हुए ही इरादा बदल गया वो कोर्स बदल निर्देशन में आ गए। 1993 में फिल्मों की तरफ रुख किया।
राजकुमार हिरानी: एक ऐसा निर्देशक जिसकी हर फिल्म होती है ब्लॉकबस्टर
वो विज्ञापनों के लिए काम करते रहे। 1994 में '1942 ए लव स्टोरी', और 1998 में 'करीब' के प्रोमों के लिए काम किया। 2000 में 'मिशन कश्मीर' और 2001 में 'तेरे लिए' के लिए एडिटिंग की। लेकिन असली सफर शुरु हुआ 2004 में।
राजकुमार हिरानी: एक ऐसा निर्देशक जिसकी हर फिल्म होती है ब्लॉकबस्टर
2004 में उनके निर्देशन में बनीं पहली फिल्म आई 'मुन्नाभाई एमबीबीएस'। संजय दत्त और अरशद वारसी की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए। राजकुमार हिरानी पहली ही फिल्म से छा गए। उनकी इस फिल्म को कई अवार्ड मिले।
राजकुमार हिरानी: एक ऐसा निर्देशक जिसकी हर फिल्म होती है ब्लॉकबस्टर
तीन साल बाद 2006 में राजकुमार हिरानी 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' का अगला भाग 'लगे रहो मुन्नाभाई' लेकर आए। एक बार फिर संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी और एक बार फिर जबर्दस्त कामयाबी। ये फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' से भी बहुत ज्यादा हिट हुई।