पहली बार ऑस्कर में भारत को इतना बड़ा सम्मान
भारतीयों को मलाल रहता है कि भारतीय फिल्मों को ऑस्कर अवार्ड नहीं मिलते। अबकी ये मलाल थोड़ा कम हो जाएगा। भारत को पहली बार ऑस्कर सम्मान समारोह में इतना बड़ा सम्मान जो मिलने जा रहा है।
पहली बार ऑस्कर में भारत को इतना बड़ा सम्मान
भारतीयों के दामन में ये खुशियां लेकर आई हैं, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा। उन्होंने अपनी प्रतिभा से ऑस्कर अवार्ड बांटने वाले संचालाकों को इतना मजबूर कर दिया कि उन्हें भारत को ये सम्मान देना ही पड़ा।
पहली बार ऑस्कर में भारत को इतना बड़ा सम्मान
उल्लेखनीय है कि अभी पिछले साल ही प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड गई थीं। उन्होंने अपने पहले ही टीवी शो 'क्वांटिको' में अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया। हॉलीवुड की कई नामी-गिरामी हस्तियों को पीछे छोड़कर अमेरिका का प्रतिष्ठित 'पीपुल्स च्वाइस अवार्ड' जीत लिया। और अब ऑस्कर में इतना बड़ा काम कर दिया।
पहली बार ऑस्कर में भारत को इतना बड़ा सम्मान
असल में बीती शाम ऑस्कर अवार्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल 'दि एकेडमी' से एक सूची जारी की गई है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के नाम की घोषणा की गई है।
पहली बार ऑस्कर में भारत को इतना बड़ा सम्मान
ऑस्कर अवार्ड संचालनकर्ताओं ने प्रियंका चोपड़ा को ऑस्कर अवार्ड के प्रेजेंटर (विजेताओं को अवार्ड देने वाली हस्तियां) के तौर पर चुना है। यानि इस बार एक भारतीय बाला ऑस्कर जीतने वाले को अपने हाथों से अवार्ड देगी।