{"_id":"d60a39a5bd21c27f34da89d348d182a9","slug":"movies-based-on-indian-movement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में
Mon, 22 Feb 2016 08:34 AM IST
Updated Mon, 22 Feb 2016 08:34 AM IST
विज्ञापन
जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जेएनयू में भड़का विवाद अब उस स्तर तक जा पहुंचा है कि फिल्मकार इस पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक प्रकाश झा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बीते दिनों हुए विवाद पर फिल्म बना सकते हैं। हालांकि पहले भी आंदोलनों ने फिल्मकारों का ध्यान खींचा है। लेकिन इनमें हमेशा एक डर बना रहता है कि फिल्म का विरोध हो सकता है, उसे प्रतिबंधित किया जा सकता है और क्या फिल्मकार निष्पक्ष होकर फिल्म बना पाएंगे!
जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में
2 of 8
इससे पहले प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' (2013) को अन्ना आंदोलन से प्रेरित बताया गया था। इसमें अमिताभ बच्चन के किरदार की तुलना सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से जोड़ कर देखा गया था। हालांकि इसको लेकर प्रकाश झा ने कभी साफ नहीं कहा कि उनकी फिल्म और अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का कोई सीधा वास्ता है या नहीं। लेकिन इससे पहले कुछ फिल्में बनी हैं, जिनका सीधा वास्ता आंदोलनों से है।
जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में
3 of 8
साल 2005 में आई 'मंगल पांडेः द राइजिंग' का सीधा ताल्लुक सन 1857 के आंदोलन से है। केतन मेहता की इस फिल्म की रिलीज के वक्त भी भारतीय जनता पार्टी ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। इसमें 1857 के आंदोलन का सजीव चित्रण खींचा गया था, साथ सती प्रथा का भी चित्रांकन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में
4 of 8
यूं तो भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के आंदोलन पर कई फिल्में 'शहीद (1948), शहीद-ए-आजम भगत सिंह (1954), शहीद भगत सिंह (1963), शहीद-ए-आजम (2002), द लिंजेंट ऑफ भगत सिंह (2002), 23 मार्च 1931: शहीद (2002)' बनीं। लेकिन भगत सिंह आंदोलन का सबसे सीधा जुड़ाव साल 1965 में आई फिल्म 'शहीद' है। इस फिल्म में भगत सिंह के करीबी और सहयोगी बटुकेश्वर दत्त ने भी अपनी जानकारियां दी थीं। जिससे सच के काफी करीब पहुंचा गया था।
विज्ञापन
जेएनयू विवाद पर बनेगी फिल्म, आंदोलन पर बनीं 7 फिल्में
5 of 8
जबकि साल 2012 में आई फिल्म 'चिटगांव' ने 1930 के चिटगांव विद्रोह (ब्रीटिश राज के खिलाफ आंदोलन) पर बनी सबसे शानदार फिल्म है। इसमें आंदोलन के हीरो रहे सूर्य सेन की सटीक चित्रांकन किया गया है। इसके निर्देशक बेदब्रत पैन थे। इसमें मनोज वाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दकी ने निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।