{"_id":"a5020a245fa0a06c1aa050d087a93f7f","slug":"most-watchable-scenes-of-baahubali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन जबर्दस्त 7 दृश्यों के लिए देखने जाएं बाहुबली, करते हैं अचंभित","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
इन जबर्दस्त 7 दृश्यों के लिए देखने जाएं बाहुबली, करते हैं अचंभित
Mon, 13 Jul 2015 10:40 AM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
इन जबर्दस्त 7 दृश्यों के लिए देखने जाएं बाहुबली, करते हैं अचंभित
1 of 16
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म बाहुबली को जब कभी याद किया जाएगा तो उसके अविस्मरणीय दृश्यों के लिए। जानिए कुछ खास दृश्यों के बारे में।
इन जबर्दस्त 7 दृश्यों के लिए देखने जाएं बाहुबली, करते हैं अचंभित
2 of 16
फिल्म की शुरुआत, राजसी परिधान में एक घायल महिला नवजात बच्चे को लिए भागने की कोशिश कर रही है। सामने एक जल पर्वत है, उसपे से गिरता पानी एक ऐसा जल प्रपात बन गया है, जिसमें कूदने के बाद जान बचा पाना नामुमकिन है। सैनिकों से निपटने में महिला बच्चे को लेकर पानी में गिर जाती है। पर महिला को एक चट्टान का सहरा मिल जाता है। वह एक हाथ से चट्टान को पकड़ती है, दूसरे हाथ को ऊपर उठाती है, ताकि बच्चे तक पानी न पहुंचे। धीरे-धीरे पानी बढ़ता है। महिला डूब जाती है। पर पूरी रात वो हाथ नहीं हिलाती। सुबह कुछ कबीलाई लोग बच्चे को हाथ से छुड़ाते हैं और महिला तेज बहाव के साथ चली जाती है।
इन जबर्दस्त 7 दृश्यों के लिए देखने जाएं बाहुबली, करते हैं अचंभित
3 of 16
एक मुखैटे पीछे फिल्म का नायक नामुमकिन सा लगने वाला जल पर्वत चढ़ जाता है। पर जब वह मुखैटे असलीयत को देखता है, तो पाता है कि एक परी जैसी सुंदर बाला, बदले की आग में अपने यौवन को जला रही है। पर वो उसे फिर से लड़की होने का अहसास कराता है। लेकिन इसके लिए उसे लड़की से युद्ध करना होता है। युद्ध के दौरान नायक पहले लड़की के दोनों बाहों से कपड़े अलग कर देता है। फिर प्राकृतिक रंगों से उसे काजल और होठलाली लगाता है। फिर एक-एक कर के उसके बागी परिधानों को हटा देता है। बंधे हुए बालों को बिखेर देता है और एक झरने के नीचे झुका देता है। भींगने के बाद लड़की की सुंदरता खुलकर सामने आती है और युवती को अपनी सुंदरता का अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन जबर्दस्त 7 दृश्यों के लिए देखने जाएं बाहुबली, करते हैं अचंभित
4 of 16
नायिका को बचाने के लिए विपक्षियों से लड़ते नायक को दिखता है कि उस पर एक प्राकृतिक आपदा आने वाली है। एक बर्फ पहाड़ धराशाई होकर लहर का रूप ले चुका है, कुछ सेंकड में उसे अपनी अपनी आगोश में ले लेगा। लेकिन तभी उसे एक उपाय वह एक पेड़ के ऊपरी हिस्सा का नावनुमा टुकड़ा उखाड़ लेता है और उसमें अपनी दिलरुबा को बैठाकर ढलान की दिशा में भागता है। ये तेज तफ्तार दृश्य शरीर में सिहरन पैदा कर देता है, हर सेकंड में लगता कि अब... अब... अब वो मरने वाले हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
इन जबर्दस्त 7 दृश्यों के लिए देखने जाएं बाहुबली, करते हैं अचंभित
5 of 16
एक अनजान महिला को अबशब्द कहे जाने पर नायक खून खौल उठता है (नायक को यह नहीं पता है कि वो महिला उसकी अपनी सगी मां है)। वह उस शख्स की जान लेने के लिए आगे बढ़ता है लेकिन तभी उसके सामने एक विश्वस्त, कठजीवी, और महायोद्धा सेनापति आ जाता है। सेनापति का कहना है कि उसके राजकुमार को छूने के लिए पहले उसका वध करना होगा। नायक अपनी अद्भुद क्षमताओं परिचय देते हुए सेनापति के हाथ तलवार लेकर उस शख्स का सिर धड़ से अलग कर देता है। सिर कटने के बाद भी वो शख्स भागने की कोशिश करता रहा है, और शमशीर लिए नायक उसके पीछे-पीछे चलता रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।