फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर

Fri, 05 Feb 2016 07:00 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन

अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर

 Male Stars shocking transformation for their films

अपनी फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने आश्चर्यजनक रूप से वजन घटाकर चौंका दिया है। बॉलीवुड में यह चलन नया है। पहले अभिनेताओं को ध्यान में रखकर ‌किरदार गढ़े जाते थे। बॉलीवुड के करीब 103 सालों के इतिहास में इक्का-दुक्का ऐसे अभिनेता हैं, जो इस स्तर का जोखिम उठाते हैं। हालांकि बारीकी से देखने पर पता चलता है कि रणदीप हुड्डा का लुक एक हॉलीवुड अभिनेता से प्रेरित है।

अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर

 Male Stars shocking transformation for their films

फिल्मकार और फिल्म 'सरबजीत' के निर्देशक उमंग कुमार के मुताबिक अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिछले 28 दिनों में 18 किलोग्राम से ज्यादा वजन घटा लिया है। उमंग की फिल्म 'सरबजीत' रणदीप मुख्य भूमिका में हैं। कहानी के अनुसार सरबजीत अपने आखिरी दिनों में काफी कमजोर हो गए थे। रणदीप ने वैसा दिखने के लिए यह प्रयोग किया है। लेकिन असल में जहां से यह प्रेरणा आई है, उसके बारे में अगली स्लाइड में जानिए।

अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर

 Male Stars shocking transformation for their films

ये हैं, हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हैम्सवर्थ। इस ऑस्ट्रेलियाई हीरो को भारत में 'थॉर' के नाम से जानते हैं। इन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए ऐसा लुक लिया है। फिलहाल उन्होंने 7 किलोग्राम वजन घटाया है। लेकिन इन दिनों वो दिन में महज 500 कैलेरी का भोजन ही लेते हैं, जबकि सामान्य व्यक्ति को 2,000 से 3,000 कैलोरी तक की आवश्यकता होती है। उनकी फिल्‍म सन् 1820 पर आधारित एक नाविक की कहानी पर आधारित है, जो समुद्र में फंस जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर

 Male Stars shocking transformation for their films

इस कड़ी में दूसरा नाम हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चिन बेल का है। इस ऑस्कर विजेता अभिनेता ने साल 2004 में आई अपनी थ्रीलर फिल्म 'द मशीनिस्ट' के लिए 27 किलोग्राम से ज्यादा वजन घटा लिया था। अपनी एक अन्य फिल्म 'द फाइटर' में बीमार दिखने के लिए भी उन्होंने ऐसा किया था, जबकि अगली फिल्म 'अमेरिकन हसल' के जमकर वजन बढ़ाया था।

विज्ञापन

अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर

 Male Stars shocking transformation for their films

अगर भारतीय अभिनेताओं की बात करें तो रणदीप से पहले आमिर खान ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्मों के किरदारों के लिए लिहाज से रुप धरते हैं। अपनी एक आने वाली फिल्म 'दंगल' में पहलवान की भूमिका के ‌लिए उन्होंने 35 किलोग्राम तक वजन बढ़ा लिया था। यहां तक ऐसा करने से उनके स्वास्‍थ्य में भी परेशानी आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed