तस्वीरों में देखिए कंगना के 'क्वीन' बनने की पूरी कहानी
बॉलीवुड को कंगना रानौत के रूप में एक ऐसी अभिनेत्री मिल गई है जो प्रयोगधर्मी है और जिसे अपने टेलेंट पर पूरा भरोसा है। वह न तो केवल खान का साथ चाहती है और न ही बड़े बैनर का। उसे भूख है बस बेहतरीन मौकों की जिनको मिलते ही वह बन जाती है बॉलीवुड की क्वीन। आखिर क्वीन फिल्म के लिए कंगना ने बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरुस्कार जीत यह साबित भी कर दिया है कि उनका टेलेंट ही उनकी यूएसपी है। आप इन तस्वीरों से जानिए कंगना के क्वीन बनने की पूरी कहानी।
तस्वीरों में देखिए कंगना के 'क्वीन' बनने की पूरी कहानी
जब इस टेलेंटेड हीरोइन ने भट्ट कैंप की फिल्म गैंगस्टर से डेब्यू किया था तो एक बार को उम्र कम होने के कारण इनको फिल्म में रिप्लेस करने की नौबत आ गई। लेकिन आखिर कंगना को यह फिल्म मिल ही गई। इस फिल्म में कंगना के काम को काफी सराहा गया,और इसी फिल्म के बार कंगना की बॉलीवुड में पारी चल निकली।
तस्वीरों में देखिए कंगना के 'क्वीन' बनने की पूरी कहानी
मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में कंगना ने एक नशेबाज मॉडल का किरदार पर्दे पर इस प्रकार जीवंत किया कि फिल्म की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा भी उनके आगे फीकी पड़ गईं। कंगना को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरुस्कार भी मिला।
तस्वीरों में देखिए कंगना के 'क्वीन' बनने की पूरी कहानी
बॉलीवुड में जब कंगना का कैरियर डगमगा रहा था तो सही मायने में तनु वैड्स मनु फिल्म ने उनके कैरियर में संजीवनी का काम किया। छोटे बजट की इस फिल्म में कंगना ने अपने शानदार अभिनय का ऐसा जादू बिखेरा कि निर्माता उनको अपनी फिल्म में साइन करने के लिए मचल उठे। फिल्म में कंगना ने अपनी बेमिसाल कॉमेडी से सबको अपना दीवाना बना दिया।
तस्वीरों में देखिए कंगना के 'क्वीन' बनने की पूरी कहानी
एकता कपूर की फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में कंगना ने एक गैंगस्टर की प्रेमिका का रोल किया। उनका यह रोल दाउद की प्रेमिका मंदाकिनी का बताया गया। कंगना ने इसे पर्दे पर बखूबी उतार खूब वाहवाही लूटी। हालांकि मल्टीस्टारर इस फिल्म का क्रेडिट इसके मेल कलाकार ले गए लेकिन कंगना के छोटे से रोल को नोटिस किया गया।