चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ने अपनी बेटी को लगाई लताड़
अभिनेता कबीर बेदी ने अपनी बड़ी बेटी पूजा बेदी को उस बयान के लिए जोरदार लताड़ लगाई है, जिसमें उन्होंने अपनी सौतेली मां को 'डायन' बोला था। कबीर बेदी ने उन्हें समझा भी दिया है कि उनकी नई पत्नी पर किसी तरह की टिप्पणी करने वालों को बख्शेंगे नहीं।
चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ने अपनी बेटी को लगाई लताड़
दरअसल, बीते गुरूवार को कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर 42 वर्षीय परवीन दुसांज से चौथी शादी रचाई। उनकी 46 वर्षीय बड़ी बेटी पूजा बेदी को यह बात नागवार गुजरी। इसके बाद पूजा बेदी नहीं वही किया जिसके लिए वह जानी जाती हैं। उन्होंने कबीर की चौथी पत्नी और अपनी सौतेली मां को 'डायन' की संज्ञा दी।
चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ने अपनी बेटी को लगाई लताड़
पूजा ने पिता की शादी पर सार्वजनिक तौर ट्वीट कर कहा, 'हर परियों की कहानी में कोई ना कोई चुड़ैल या जालिम सौतेली मां होती है। मेरी भी आ गई।' अब कबीर बेदी ने इसका जवाब दिया है और अपनी बेटी के इन शब्दों का जवाब उन्हें ऐसी ही शब्दों में दिया है।
चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ने अपनी बेटी को लगाई लताड़
हालांकि पूजा बेदी ने कुछ वक्त बाद अपना यह ट्वीट डिलिट कर दिया था। उन्होंने ट्वीट को हटाते हुए लिखा, 'मैंने अपने पिता कबीर बेदी की चौथी शादी से जुड़े ट्वीट को हटा दिया है। हमें आशावादी रहना चाहिए। मेरी तरफ से उनको शुभकामनाएं।' लेकिन उनके पिता ने उन्हें माफ नहीं किया। उन्होंने पूजा को साफ समझाया है कि उनकी चौथी पत्नी पर टिप्पणी करना पूजा के लिए कितना भारी पड़ सकता है।
चौथी पत्नी को 'डायन' कहने पर अभिनेता ने अपनी बेटी को लगाई लताड़
कबीर बेदी ने पूजा बेदी को टैग करते हुए लिखा है, 'मुझे अपनी बेटी पूजा बेदी की उन विषैली टिप्पणियों से गहरी निराशा हुई है, जो उन्होंने मेरी शादी के बाद मेरी पत्नी परवीन दुसांज पर की। उन्होंने वाकई हमारे साथ बेहद बुरा व्यवहार किया है, इसके लिए कोई बहाना नहीं चलेगा'।