बॉलीवुड के एक्शन स्टार ऋतिक रोशन आज 41 साल के हो गए हैं। 10 जनवरी 1974 को मुंबई, में जन्में थे। आज ऋतिक अकेले हैं वहीं कभी उनको हजारों शादी के प्रपोजल मिले थे। ऐसे में जानिए उनके जीवन में कौन आ रहा है। फोटो क्रेडिट: santabanta.com
ऋतिक रौशन के बर्थ-डे पर उनकी कुछ खास बातें
ऋतिक ने बतौर एक्टर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म 'कहो न प्यार है' से की। हालांकि, इससे पहले वे कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके थे और 1980 में आई फिल्म 'आशा' चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की गई ऋतिक की पहली फिल्म थी। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 6 साल थी।
ऋतिक रौशन के बर्थ-डे पर उनकी कुछ खास बातें
ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो न प्यार है' के बाद वो रातों-रात करोड़ों दिलों पर राज करने लगे। उनकी दीवानगी का सबूत तब मिला था जब सन 2000 में वैलेंटाइंस डे पर उनके फैंस के 30 हजार मैरिज प्रपोजल मिले।
ऋतिक रौशन के बर्थ-डे पर उनकी कुछ खास बातें
बॉलीवुड में ऋतिक रोशन को अपने बेहतरीन डांस के लिए जाना जाता है, लेकिन 21 साल की उम्र तक उन्हें डांस करने में कठिनाई हाती थी। तब उन्हें अपने रीढ़ की हड्डी का इलाज कराना पड़ा था और आज वो डांस के बादशाह हैं।
ऋतिक रौशन के बर्थ-डे पर उनकी कुछ खास बातें
फिल्मों में एक्शन हीरो की इमेज वाले ऋतिक अपने पापा राकेश रोशन पर हुए माफिया अटैक के बाद काफी विचलित हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ने तक का फैसला कर लिया था।