एक ही परिवार के कई लोगों का फिल्मों में होना बॉलीवुड में आम बात है। इसमें सभी बराबर हिट भी नहीं होते। लेकिन बॉलीवुड की कई बहनों की कहानी काफी मजेदार है। हम आपको बता रहे हैं ऐसी हीरोइन बहनों के बारे में जिन्होंने फिल्मों में काम किया। जिनमें एक बनी बड़ी स्टार और दूसरी बेकार।
बॉलीवुड की हीरोइन बहनें, एक सुपरस्टार दूसरी बेरोजगार
इस समय प्रियंका चोपड़ा हर ओर छाई हुई हैं। उनको एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब मिला है। उनका अमेरिकी शो क्वांटिको खूब हिट हो रहा है। बॉलीवुड मे भी उनकी तूती बोल रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर उनकी बहन परिणीति चोपड़ा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपना वजन कम करने को स्पेशल ट्रीटमेंट भी कराया है, लेकिन उनके करियर का पहिया है कि लुढ़कने का नाम ही नहीं ले रहा है।
बॉलीवुड की हीरोइन बहनें, एक सुपरस्टार दूसरी बेरोजगार
काजोल 20 साल से ज्यादा वक्त से बॉलीवुड पर छाई हुई हैं। इसी शुक्रवार को रिलीज उनकी फिल्म 'दिलवाले' अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरी ओर उनकी बहन तनीशा ने बॉलीवुड के साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।
बॉलीवुड की हीरोइन बहनें, एक सुपरस्टार दूसरी बेरोजगार
कैटरीना कैफ इस समय कामयाबी का मजा ले रही हैं। उनकी फिल्में जबर्दस्त हिट हो रही हैं। लेकिन वही दूसरी ओर उनकी बहन इसाबेल पिछली साल 'पुरानी जींस' में दिखीं। लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिली।
बॉलीवुड की हीरोइन बहनें, एक सुपरस्टार दूसरी बेरोजगार
शिल्पा शेट्टी ने लंबे समय तक सफलता का मजा लिया। आज भी उनकी अपनी पहचान है। वहीं दूसरी ओर उनकी बहन शमिता शेट्टी काफी कोशिश के बावजूद अपनी पहचान नहीं बना सकीं।