शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन
शाहरुख खान ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से अपनी 28 साल पुरानी अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री लेकर एक बार फिर सिने दुनिया की पढ़ाई-लिखाई की ओर ध्यान खींचा है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि शाहरुख की डिग्री तो कुछ भी नहीं इन दिनों सिन दुनिया में शाहरुख से कहीं ज्यादा डिग्री धारक पड़े हुए हैं।
शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन
हम उन सितारों की पढ़ाई की जानकारी आपको दे रहे हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ स्टडी पर भी पूरा फोकस किए रहे। इन सेलिब्रिटीज के पास कई नामी गिरामी डिग्रियां हैं तो कुछ को क्रिमिनल साइकोलॉजी की भी जानकारी है। बॉलीवुड में ये खास मुकाम हासिल कर चुके हैं।
शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन
भले बॉलीवुड में इन दिनों इस अभिनेत्री को काम मिलना मुश्किल हो गया हो, लेकिन सच्चाई यही है कि अमीषा पटेल फिल्म जगत की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी अभिनेत्री हैं। वह न केवल बायोजेनिक इंजीनियरिंग में अमेरिका की प्रतीष्ठित बोस्टन यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की है, बल्कि अमेरिका की टफ्स्ट यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन के दौरान गोल्ड मैडलिस्ट रह चुकी हैं।
शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन
अमीषा पटेल के बाद सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी अभिनेत्री हैं सोहा अली खान। यह महज इत्तेफाक ही है कि सोहा भी अमीषा की तरह ही बॉलीवुड में बहुत सफल नहीं हो पाई। सोहा ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भुगोलशास्त्र में स्तानक किया है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों (इंटरनेशनल रिलेशनशिप) में मास्टर्स किया है।
शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन
चुलबुली खूबसूरत नायिका प्रीती जिंटा पढ़ाई में अव्वल छात्रा थीं। शिमला के कॉलेज से इंगलिश विद ऑनर्स के अलावा वह साइकोलॉजी में ग्रेजुऐट प्रोग्राम भी कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रीति को क्रिमिनल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री भी हासिल है।