उठ गया पर्दा, यही होंगे 'बिग बॉस 9' के असली प्रतिभागी
बिग-बॉस के घर में इस बार कौन होंगे इसको लेकर अब अटकलें लगाने की जरूरत नहीं हैं। बिग-बॉस के प्रतिभागियों की फाइनल लिस्ट सामने आ गई है। इसमे गे प्रतिभागी से लेकर सलमान के हमशक्ल तक मौजूद हैं।
उठ गया पर्दा, यही होंगे 'बिग बॉस 9' के असली प्रतिभागी
इस बार माना जा रहा था कि सलमान बिग-बॉस को होस्ट नहीं करेंगे। लेकिन सलमान ने कुछ दिन पहले ट्वीट करके कहा कि बिग-बॉस उनका ही होगा। अब खबर आई है कि आयोजक सलमान का अकेले रिस्क न लेने के मूड में हैं। यही नहीं अबकी प्रतिभागियों को लेकर भी जबर्दस्त अटकलबाजी हुई। राधे मां से लेकर स्वेता बसु तक। लेकिन तुक्के लगाने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं इस बार बिग-बॉस के घर कौन-कौन दिखेंगे।
उठ गया पर्दा, यही होंगे 'बिग बॉस 9' के असली प्रतिभागी
बजरंगी भाईजान में सलमान के जवानी का रोल निभाने वाले नाजिम खान इस बार बिग-बॉस का हिस्सा हैं। नाजिम सलमान से मिलते-जुलते लुक के कारण खासे मशहूर हैं।
उठ गया पर्दा, यही होंगे 'बिग बॉस 9' के असली प्रतिभागी
'सपने सुहाने लड़कपन के' सीरियल के कपल अंकित गेरा और रुपल त्यागी की जोड़ी पर्दे के पीछे भी खूब हिट है। अब बिग-बॉस के घर में दोनों के गुटरगूं देखने को मिलेगी। जी हां असल जिंदगी में प्यार में हिट रहा ये कपल इस बार बिग-बॉस के घर में दिखेगा।
उठ गया पर्दा, यही होंगे 'बिग बॉस 9' के असली प्रतिभागी
मॉडल और एक्ट्रेस अर्सी खान ने हाल ही में राधे मां के खिलाफ सैक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अर्सी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। अर्सी बिग-बॉस के घर में दिखेंगी।